BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

स्पाइसजेट लाया धमाकेदार ऑफर, मात्र 12 रुपये में करें हवाई सफर

स्पाइसजेट लाया धमाकेदार ऑफर, मात्र 12 रुपये में करें हवाई सफरनई दिल्ली । स्पाइसजेट अपनी 12वीं सालगिरह पर हवाई यात्रियों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। स्पाइसजेट ने सिर्फ12 रुपये में हवाई टिकट देने की घोषणा की है। हालांकि, 12 रुपये के बेस फेयर में टैक्स और अन्य सरचार्ज शामिल नहीं हैं। यह ऑफर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की यात्रा के लिए वैध है। हालांकि, इस ऑफर के साथ कुछ शर्तें लागू हैं लेकिन बावजूद इसके यह काफी आकर्षक ऑफर है। 

स्पाइसजेट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 12 रुपये बेस फेयर है, जिसमें अलग से सरचार्ज और करों को जोड़ा जाएगा। 12 साल बड़ा धमाल नामक लकी ड्रॉ को भी शुरू किया गया है। इस सेल पीरियड के दौरान यात्रियों को फ्री टिकट जीतने की सुविधा दी गई है। साथ ही लकी ड्रॉ में यात्री आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। 

टिकट की बिक्री 23 मई से शुरू हो गई है, जो 28 मई तक जारी रहेगी। यह रियायती दर 26 जून, 2017 से 24 मार्च 2018 के बीच यात्रा के लिए वैध होगी। स्पाइसजेट ने मंगलवार को एक बयान में कहा, यह ऑफर हर भारतीय के लिए उड़ान को सस्ता बनाने की दिशा में एयरलाइन का प्रयास है। कंपनी ने कहा कि प्रस्ताव के तहत सीटें सीमित हैं और टिकट फर्स्ट-कम-फर्स्ट-सर्व के आधार पर उपलब्ध होंगे। इस टिकट सेल ऑफर में हिस्सा लेने वाले ग्राहक एक लकी ड्रा ऑफर के भी पात्र होंगे। विजेताओं के लिए पुरस्कार में मुफ्त अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकट, मुफ्त घरेलू उड़ान टिकट, और 10,000 रुपये के होटल वाउचर शामिल हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More