BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गोवा में प्लास्टिक बैग्स खरीदने-बेचने वालों की खैर नहीं, भरना पड़ेगा जुर्माना

गोवा में प्लास्टिक बैग्स खरीदने-बेचने वालों की खैर नहीं, भरना पड़ेगा जुर्मानापणजी । गोवा में अब प्लास्टिक बैग्स खरीदने और बेचने वालों की खैर नहीं है। पर्रिकर सरकार ने प्लास्टिक बैग्स की खरीद-फरोख्त करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का ऐलान किया है। नया नियम एक जुलाई 2017 से लागू हो जाएगा। गोवा के मुख्मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि राज्य में जुलाई से प्लास्टिक बैग्स खरीदने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि जो भी प्लास्टिक का थैला खरीदता या बेचता पाया गया, उस पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पर्रिकर ने राज्य की जनता से बाजार जाते समय कपड़े का बैग साथ ले जाने की आदत डालने की अपील की है। 

एक समारोह के दौरान पर्रिकर ने कहा कि हमें प्लास्टिक के बैग्स का उपयोग बंद करना होगा। प्लास्टिक बैग्स खरीदने और बेचने वाले पर भारी जुर्माना लगेगा जो 5000 रुपए तक होगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जुर्माने की राशि में थोड़ी राहत दी जा सकती है लेकिन यह प्रतिबंध सख्ती से लागू होगा। उन्होंने कहा कि अगर नागरिक गैरजिम्मेदाराना व्यवहार करते हैं तो राज्य सरकार सही से काम नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा, हम राज्य सरकार से स्वच्छ शहर मुहैया कराने की अपेक्षा रखते हैं। लेकिन हम सडक़ किनारे कचरा फेंकते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजमार्गों से कचरे के ढेर हटाने की पहल शुरू की है लेकिन देखा गया है कि कचरा हटाने के बाद फिर से इकट्ठा हो जाता है। पर्रिकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान पूरे देश में रफ्तार पकड़ रहा है। लेकिन, गोवा में हालात खराब है। ऐसे में स्वच्छता को ध्यान में रखने हुए यह फैसला लिया जा रहा है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More