BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जर्मनी, मर्केल से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जर्मनी,मर्केल से करेंगे मुलाकातनई दिल्ली । चार देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम जर्मनी पहुंच गए। मोदी ऎसे वक्त में जर्मन चांसलर एंजला मर्केल से मुलाकात करेंगे जब वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से खुश नहीं है। जी-7 समिति में 2015 पेरिस जलवायु सौदे को फिर से अमलीजामा पहनाने से इंकार के चलते मर्केल ट्रंप से नाराज हैं। 

पीएम इस यात्रा के दौरान रूस, फ्रांस और स्पेन भी जाएंगे। स्पेन की यात्रा पर 30 सा ल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री जा रहा है। पीएम की यात्रा का मकसद इन देशों के साथ आर्थिक संबंधों को बढावा देना तथा अधिक निवेश आमंत्रित करना है। पीएम मोदी के एजेंडे में अर्थव्यवस्था, विज्ञान और न्यूक्लियर क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा यूरोपीयन यूनियन के साथ मुक्त व्यापार समझौता और आतंकवाद के खिलाफ लडाई शामिल है। पीएम अपनी यात्रा की शुरूआत जर्मनी से करेंगे। वह जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल और राष्ट्रपति फ्रेंक वाल्टर स्टीनमीयर से मुलाकात करेंगे। पीएम और मर्केल व्यापार और निवेश, सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबला, नवोन्मेष और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, शहरी बुनियादी ढांचा, रेलवे और विमानन, स्वच्छ उर्जा, विकास सहयोग, स्वास्थ्य और वैकल्पिक चिकित्सा पर जोर देते हुए सहयोग का भावी रोडमैप तैयार करेंगे। बर्लिन में, मोदी और मर्केल दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे ताकि व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत बनाया जा सके।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More