BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ममता और उल्लास भरे गीतों पर झूमा जयपुर

ममता और उल्लास भरे गीतों पर झूमा जयपुरजयपुर । भीषण गर्मी में तपते जयपुर ने रविवार को मां के प्यार से सराबोर ठंडक महसूस की। यह ठंडक रविन्द्र उपाध्याय के सुरों के साथ फ्यूज़न डांस ग्रुप के बच्चों की प्रस्तुती के रूप में होते हुए जयपुराइटस तक पहुंची। मौका था मातृत्व दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सेव द चिल्ड्रन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इवेंट मैनेजमेंट रिसर्च, और गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित टीटू प्रिंट माँ तुझे सलाम का। जिसमें जयपुरवासी अपनी माँ को साथ लेकर बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप सभागार में पहुंचे। आयोजन सचिव मुकेश मिश्रा और हेमंत आचार्य ने बताया कि फ्यूज़न डांस ग्रुप के छोटे छोटे बच्चों ने लुकाछिपी बहुत हुई के साथ जैसे ही शुरुआत की तो ऐसा अहसास हुआ मानो माँ की खुशबू से जयपुर महक उठा हो। रविन्द्र के गाये गीतों में कभी होठों से गुनगुनायी तो कभी आँखों से छलकी ममता , रविन्द्र उपाध्याय ने अपनी रूहानी आवाज में जेसे ही हो माई तेरी चुनरिया गीत के साथ शुरुआत की तो पूरा जयपुर मानो ममता और माँ के प्यार में झूमने लगा,ये तो सच है कि भगवान है,ए माँ तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी,में कभी बतलाता नहीं,गीतों पर लोगों ने सुर से सुर मिलाकर माँ के प्रति सम्मान का इजहार किया। रविन्द्र ने सुरों की त्रिवेणी बहाते हुए जन्म जन्म साथ चलना ,खामोशियाँ ,जिया लागे ना के साथ साथ पुराने तरानों को गा कर माहोल को भावभीना कर दिया। सेव द चिल्ड्रन के टोंक में चल रही परियोजना से आई सनोबर राज और नीतू जिन्होंने अपने बाल विवाह रोके है और अन्य बच्चों के बाल विवाह निरस्त कराये है साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए समुदाय को जागरूक करने के अपने अनुभव शेयर किये। साथ ही पुरे विश्व में मनाये जा रहे इवेंट मेनेजेर्स डे और फोरम के इवेंटस्थान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया कार्यक्रम में टीटू प्रिंट के टीटू तनवानी , संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा , सेव द चिल्ड्रन के संजय शर्मा , गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट के नरेश मेहता , इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इवेंट मैनेजमेंट रिसर्च की प्रिया मिश्रा , जेएसजी महानगर के राजिव जैन , रोटरी क्लब जयपुर नार्थ के सुधीर जैन , फोरम के अरशद हुसैन ,इंटरनेशनल ज्वेलरी डिजाइनर नरिश्न्त शर्मा सहित शहर के गणमान्य जयपुरवासी मोजूद थे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More