देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इंदौर । बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की चिंता करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के स्वास्थ्य की चिंता मध्य प्रदेश का महिला बाल विकास करेगा। इसके लिए कार्यकर्ता और सहायिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण होगा और उन्हें हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे।
एकीकृत बाल विकास सेवा के संयुक्त संचालक राजेश मेहरा ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों को बताया कि इंदौर संभाग के सभी जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाएगा और उनके हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे, जो भविष्य में उनके काम आ सकेंगे। इंदौर संभाग में कुल 17 हजार 206 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।
मेहरा ने बताया कि जून महीने में स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर परियोजना व सेक्टर स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
स्वाति मालीवाल मामला: भाजपा की कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्ट फोन