देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चूरू । प्रदेश में सूर्य किरणों का कहर लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को चूरू सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। सुबह 8 बजे ही सूरज की दहक और गर्म हवाओं ने पारे को 32 डिग्री पहुंचा दिया, इसके बाद लगातार पारा बढ़ता ही गया और दोपहर तक 49 डिग्री तक जा पहुंचा। दिनभर चली गर्म हवाओं के कारण लोग घरों और दफ्तरों में ही दुबके रहे। इस दौरान कूलर पंखों की हवा भी राहत देने में बेअसर रही। पंखे की हवा तो लू की तरह से चुभती रही। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले और वे भी सूती कपड़ा लपेटे नजर आए। तेज धूप के कारण रोड पर डामर पिघलता सा दिखाई दिया। जिले में दिन का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान भी बढक़र 28.6 पहुंच गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ध्यान के लिए सबसे उत्तम है पद्मासन, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और करने का सही तरीका
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा