देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बरेली । उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक के जिला महिला अस्पताल से जाने के कुछ घंटों बाद ही एक बच्चा चोरी होने हो गया। भमोरा के रहने वाले नेकपाल की पत्नी रिंकी ने बुधवार रात एक बेटे को जन्म दिया। जहां गुरूवार दोपहर को अचानक बच्चा गायब होने की खबर से अस्पातल में हंगामा मच गया। जिसके बाद डॉयल 100 को सूचना दी गई। पति नेकपाल ने बताया कि कोई महिला उसके बेटे को उठा ले गई है। महिला वार्ड के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो देखा गया कि जिस नकाबपोश महिला का नेकपाल जिक्र कर रहा है। वह उसी के साथ बच्चा ले जाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने नेकपाल को हिरासत में लेकर कुछ देर पूछताछ की जिसे बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस इसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जोड़कर देख रही है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं इस मामले में किसी बड़ी गैंग का हाथ तो नहीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा