BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बाघ के हमले में भालू की मौत, पोस्टमार्टम करा जंगल में दफनाया शव

बाघ के हमले में भालू की मौत, पोस्टमार्टम करा जंगल में दफनाया शवपीलीभीत । पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बराही रेंज के अन्तर्गत आने वाले लेहारी पुल के समीप बुधवार को एक भालू का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। जिसे बाघ ने मारा था। पीलीभीत टाईगर रिजर्व अधिकारियों ने मौके पर ही भालू के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे दफन कर दिया। बुधवार सुबह पीलीभीत टाईगर रिजर्व मुख्यालय पर सूचना मिली कि बराही रेंज के लैहारी पुल के आसपास बाघ का शव पडा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय वनाधिकारी केलाश प्रकाश और उप प्रभागीय वनाधिकारी केपी सिंह मौके लिए रवाना हो गए और बराही के वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह भी पहुंच गए। बाघ के मारे जाने की सूचना पर पीलीभीत टाईगर रिजर्व में हडकंप मच गया।

मिली सूचना के आधार पर जब मौके पर वनाधिकारी पहुंचे तो वहां भालू का क्षत विक्षत मिला। शव के आसपास बाघ के पदचिन्ह भी मिले। क्षत विक्षत शव होने के कारण उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर प्रभागीय वनाधिकारी ने मौके पर पशु चिकित्सकों डा.एसके राठौर और डॉ.राजुल सक्सेना को बुला लिया। दो पशु चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच भालू का पोस्टमार्टम किया।

पशुचिकित्सकों के अनुसार इस भालू की बाघ से संघर्ष के दौरान मौत हुई है। यह लगभग 72 घंटे पूर्व मरा है। पोस्टमार्टम के बाद भालू के शव को जंगल में दफना दिया। प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि सुबह उनको बाघ के मारे जाने की सूचना पर मौके पर भालू के शव को बरामद कर लिया। उन्होंने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। घटना स्थल के आसपास बाघ के पदचिन्ह मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि बाघ के हमले में भालू मारा गया है। इधर वन संरक्षक वीके सिंह ने बताया कि पहले उनको भी बाघ मारे जाने की सूचना मिली थी लेकिन भालू के बाघ द्वारा मारे जाने की पुष्टि हुई है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More