देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । सीबीएसई अगले 48 घंटे में 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ देते हुए सीबीएसई ने रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिजल्ट जारी करने के समय की घोषणा सीबीएसई जल्द ही करेगा।
सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने बताया कि सीबीएसई रिजल्ट रविवार (28 मई) को जारी कर दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को मानते हुए सीबीएसई मॉडरेशन पॉलिसी के तहत रिजल्ट लाने जा रहा है। अब छात्रों को अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा। सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर बेचैन हो रहे छात्रों को अब दिल थामकर बैठने की जरूरत है। बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड से बारहवीं के 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। ऎसे में उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे छात्रों को भी राहत मिलेगी।
सीबीएसई के मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म करने के आदेश के विपरीत हाईकोर्ट ने फैसला दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर इस साल इस पॉलिसी को बहाल करने के निर्देश दिए। इसी कारण इस बार रिजल्ट विलंबित हुआ है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रविवार व्रत, जानें सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय
सूर्यदेव को समर्पित है रविवार का दिन, इस तरह करें पूजा, इन उपायों को करने से होता है लाभ
बॉक्स ऑफिस पर फाइटर की धूम, रविवार को होगी 100 करोड़ी, शनिवार की कमाई आई सामने