देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । कम कीमत पर लोगों को एलईडी बल्प, एलईडी ट्यूबलाइट और ऊर्जा कुशल छत के पंखे मुहैया कराने के लिए सरकार इन्हें पेट्रोल पम्पों पर बेचने की तैयारी कर रही है और कुछ ही दिनों बाद पेट्रोल पम्पों पर अपनी गाडी में तेल भरवाने के साथ ही उपरोक्त आइटम भी खरीद सकेंगे।
ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान की मौजूदगी में तेल कंपनियों और ईईएसएल के बीच गुरूवार को समझौता होना था, पर पर्यावरण मंत्री अनिल दवे के निधन के कारण इसे टाल दिया गया। मंत्रालय का कहना है कि करार कि नई तिथि का ऎलान जल्द किया जाएगा। करार होने के एक माह के अंदर सामान पेट्रोल पम्प पर उपलब्ध हो जाएगा।
बताया गया कि तीनों तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम केंद्र सरकार की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) से यह उपकरण खरीदेंगी। उपभोक्ताओं को पेट्रोल पम्पों पर 65 रूपए में नौ वॉट का एलईडी बल्ब, 230 रूपए में ट्यूबलाइट और 1150 रूपए में बिजली की कम खपत वाला सीलिंग फैन मिलेगा।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पूरे देश में 53 हजार से अधिक पेट्रोल पम्प है। शुरूआत में यह प्रोडक्ट उन पेट्रोल पम्पों पर उपलब्ध होगे जिन पेट्रोल पम्पों का नियंत्रण सीधे कंपनियों के हाथ में हैं। देश भर में ऎसे करीब 12 हजार पेट्रोल पम्प हैं। इसके बाद बाकी पेट्रोल पम्पों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि इस बारे में फैसला तेल कंपनियों को लेना है। बता दें, सरकार ने उजाला योजना के तहत देश भर में 23 करोड 52 लाख एलईडी बल्ब वितरित किए हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर 12 हजार करोड रूपए सालाना की बचत हुई है। सरकार ने स्ट्रीट लाइटों को भी एलईडी में बदलने की मुहिम शुरू की है। अब तक 22 लाख 55 हजार स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदला जा चुका है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
E20 पेट्रोल के चलते EV और CNG कारों की मांग में बढ़ोतरी, कुछ मॉडल के लिए 168 दिन तक इंतजार
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
पेट्रोल-डीजल के खर्चे में होगी बचत, सरकार ने निकाला विकल्प