देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । कश्मीर में आतंकियों ने जम्मू के रहने वाले बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट को धमकी दी है। बीएसएफ एग्जाम में टॉपर रहे नबील अहमद वानी ने सरकार को चिट्ठी लिख बताया है कि आतंकी उसे धमकी दे रहे हैं। साथ ही चिट्ठी में नबील ने लिखा है कि उसकी बहन को भी धमकाया जा रहा है। नबील ने अपनी बहन के लिए हॉस्टल का इंतजाम करने की मांग की है। नबील अहमद वानी ने बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट के लिए हुए ऑल इंडिया एग्जाम में टॉप किया था। नबील फिलहाल बीएसएफ ट्रेनिंग एकेडमी टनकपुर (ग्वालियर) में हैं। नबील ने मंत्री मेनका गांधी को एक चिट्ठी लिख कहा है कि उसकी बहन चंडीगढ से सिविल इंजीनियरिंग कर रही है।
वह हॉस्टल में रह रही है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उसे कहीं और जाने को कह रहा है। नबील को डर है कि कश्मीरी होने की वजह से उसे कहीं भी जगह नहीं मिलेगी। इस वजह से नबील ने उसकी बहन के लिए एक हॉस्टल का इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही नबील का कहना है कि उन्होनें अपने अधिकारियों से बात की है कि जब वे छुट्टी पर जाएं तो हथियार ले जाने की इजाजत मिले। खासतौर से आतंकवाद से प्रभावित इलाकों में और ट्रैवल प्लान भी सुरक्षित होना चाहिए।
लेफ्टिनेंट उमर फयाज की आतंकियों ने कर दी थी हत्या:
ज्ञातव्य है कि पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लेफ्टिनेंट उमर फयाज की आतंकियों ने उस समय अपहरण कर हत्या कर दी थी, जब वह एक शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी में घर आए थे। उमर फैयाज को आर्मी में जाने पर आतंकी उन्हें धमकी दे रहे थे।
उमर के मर्डर के बाद नबील को परिवार की फिक्र:
नबील का कहना है कि वह अगले दो महीने में अपने चचेरे भाई की शादी में जाएंगे। नबील का कहना हे कि उनके परिवार को आतंकवादियों से खतरा रहता है। नबील का कहना है कि वह लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या के बाद परिवार की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। नबील का कहना है कि उसकी मां जम्मू में अकेली रहती है और बहन चंडीगढ में।
मेनका गांधी ने की कॉलेज प्रशासन से बात:
नबील की चिट्ठी मिलने के बाद मेनका गांधी ने कॉलेज प्रशासन से बात की और अब नबील की बहन को हॉस्टल में रुकने की इजाजत दे दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी