देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
उदयपुर । निर्जला एकादशी, जिसका नाम आते ही हर किसी की जुबान पर आता है वो दिन, जब दिनभर महिलाएं प्यारी निर्जला रहकर व्रत करती है। लेकिन झीलों की नगरी उदयपुर में ये दिन अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। जब आसमान में पतंगों की बहार रहती है। शहर में निर्जला एकादशी पर पतंगों को उड़ाने की परंपरा है। स्कूलों में छुट्टियां होने के साथ ही बाजारों में निर्जला एकादशी को लेकर पूरी तैयारियां हो गई है और दुकानें पतंगों से सज गई है।
निर्जला एकादशी पर पतंग उड़ाने की परंपरा के बीच व्यापारी भी इस बार खासे उत्साहित हैं। वे पतंगबाजों की मांग के अनुसार पतंगें ला रहे हैं। जिसमें इस बार बाहुबली, योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल और आईपीएल की खास मांग है। जिससे माना जा रहा है कि इस बार निर्जला एकादशी पर आसमान तिरंगे के साथ मोदी सहित ये नेता छाएंगे और वे ही हवाओं के संग अठखेलियां करते नजर आएंगे। निर्जला एकादशी के आने की आहट के साथ ही इससे कुछ दिनों पहले ही बच्चे छतों पर चढ़े हुए दिखाई देने लगे हैं और बड़े भी पतंगबाजी में हाथ साफ करने में लगे हैं। पतंगबाजी को लेकर व्यापारियों का भी कहना है कि इस बार नेताओं के साथ सरकारी संदेश छपी पतंगों की भी लोगों के बीच खासी मांग है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जया एकादशी : नारायण की कृप्रा प्राप्ति का उत्तम दिन, नोट कर लें भद्रा और राहुकाल
सावन की पहली एकादशी 13 जुलाई को, शिवलिंग रूप में की जाती है गुरु ग्रह की पूजा
देवशयनी एकादशी गुरुवार को, भगवान विष्णु के साथ सूर्य की विशेष पूजा की परम्परा