देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सहारनपुर । यूपी के सहारनपुर में हिंसा फैलाने के आरोप लगनपे से नाराज कई दलित परिवारो ने बौद्ध धर्म अपना लिया है। गौरतलब है कि यूपी के सहारनपुर में फैली हिंसा के दौरान भीम सेना पर दंगे फैलाने के आरोप लगे। आरोप लगने से यहां के दलित परिवार काफी नाराज हैं। आरोप लगने से नाराज तीन गांवों के करीब 180 दलित परिवारों ने हिंदू धर्म छोडकर बौद्ध धर्म अपना लिया है।
इतना ही नहीं इन दलित परिवारों ने अपने घरों में रखी हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को नदी में प्रवाहित कर दिया। मूर्तियां और तस्वीरें नदी में प्रवाहित करने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने इन लोगों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इन दलित परिवारों का आरोप है कि पुलिस साजिश के तहत भीम आर्मी को बदनाम करने के लिए दंगा फैलाने का आरोप लगा रही है। इन दलित परिवारों ने बौद्ध धर्म अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को लिखित रूप में कहा है कि वे हिंदू धर्म में सुरक्षित नहीं है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर भीम सेना के लोगो को अगर जल्द आजाद नहीं किया गया तो पूरे जिले के लोग बैद्ध धर्म अपना लेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
सनातन धर्म की रक्षा के लिए पवन कल्याण ने लांच की 'नरसिंह वाराही ब्रिगेड'