देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । गत शनिवार को ही लांच हुए अरनब गोस्वामी के नए टीवी चैनल रिपब्लिक ने अपने विशेष कार्यक्रम में सुनंदा पुष्कर हत्याकांड को लेकर नया दावा किया है। प्रोग्राम में दावा किया गया है कि सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर होटल के कमरे में वापस आए थे, चैनल रिपब्लिक का दावा है कि उसके पास इस बात को सच साबित करने के लिए 19 ऑडियो रिकॉडिंग हैं जिनसे साफ हो गया है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर पुष्कर की हत्या के बाद कमरे में वापस आए थे।
चैनल ने अपने प्रोग्राम में दावा किया है शशि थरूर का झूठ सामने आ गया है। चैनल के हाथ लगी रिकॉडिंüग में कहा जा रहा है कि साहब आ रहे हैं (शशि थरूर आ रहे हैं।) जैसी बात साफ सुनी जा सकती है। एंकर अरनब गोस्वामी ने स्पेशल प्रोग्राम के जरिए दावा किया कि शशि थरूर के कमरे में आने के बाद सबूतों से छेडछाड की गई थी। यहां तक की सुनंदा पुष्कर की लाश को भी हटाया गया था। प्रोग्राम में दावा किया गया है कि इन रिकॉडिंग को पहले कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। प्रोग्राम में एंकर अरनब ने कहा,हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि सुनंदा पुष्कर की हत्या के बाद शशि थरूर रूम नंबर 309 में सुबह और शाम को वापस आए थे।
याद रहे, कांग्रेस नेता थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की दिल्ली के एक पंचतारा होटल में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से आजतक खुलासा नहीं हो सका कि इसमें किसका हाथ था। हत्या मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की जानकारी शुरू की जो अबतक बेनतीजा बनी हुई है। इस दौरान शशि थरूर खुद अपनी पत्नी की हत्या के शक के दायरे में बने रहे। हालांकि कई महीने तक जांच और फोरिंसिक रिपोर्ट के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सुनंदा पुष्कर मौत मामला - कांग्रेस सांसद शशि शरूर को कोर्ट ने बरी किया
सरकार को संकट में 'चेहरा छिपाने' का मौका मिला है : शशि थरूर
राहुल-थरूर से जुदा चिदंबरम की राय! कहा-सरकार की कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब तक रही अच्छी, लेकिन...