BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल-थरूर से जुदा चिदंबरम की राय! कहा-सरकार की कोरोना के खिलाफ लड़ाई अब तक रही अच्छी, लेकिन...

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने रविवार को देश में राज्य सरकारों व केंद्र के बीच समन्वय के अंतर को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने केंद्र सरकार से देश में कोरोना वायरस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए और कदम उठाने का आग्रह किया। अपने कांग्रेस के साथियों शशि थरूर और राहुल गांधी के विपरीत चिदंबरम ने देश में घातक वायरस को नियंत्रित करने के सरकार के अब तक प्रयासों की सराहना की।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अब तक अच्छी रही है, लेकिन हम अधिक कर सकते है? कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले एक हफ्ते में 31 से बढक़र 84 हो गए हैं। कुछ राज्य सरकारों ने आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है।

यह केंद्र सरकार के लिए और उपायों पर विचार करने का समय है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, आईसीएमआर की चेतावनी पर ध्यान देने का समय है। अगर हमारे पास वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्टेज 3 में 30 दिन कार्रवाई का समय है तो हमें तेजी से दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढऩा चाहिए।

इससे पहले शुक्रवार को थरूर ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की निंदा की। राहुल गांधी ने भी गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार पर हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया, कोरोना वायरस एक बड़ी समस्या है। समस्या को नजरअंदाज करना समाधान नहीं है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More