देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिम्पल यादव ने अपने बच्चों के साथ झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले का विजिट किया। किले में पूर्व सीएम के परिवार को स्थानीय गाइडों ने सभी स्थानों को घुमाते हुए उसकी जानकारी दी। वहीं, डिम्पल यादव ने भी अपने बच्चों के साथ किले को घूमते हुए रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की कहनियों को याद किया। पूर्व सीएम झांसी के ऐतिहासिक किले को देखने के लिए बच्चों को लेकर पहुंच गये। किले में अखिलेश की सांसद पत्नी डिम्पल और बच्चों ने वीरता की मिसाल वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के निवास स्थान व अन्य जगहों को देखा। उनके साथ चल रहे गाइडों ने गुलाम गौस खां की कडक़ बिजली तो के संबध में बताया। इसके बाद बच्चों के साथ डिम्पल पंचमहल गई जिस भवन में महारानी निवास किया करती थी। इसी दौरान जब धूप लगी तो डिम्पल यादव ने छाते का सहरा लिया, लेकिन आम व्यक्तियों की तरह किले को घूमना बंद नहीं किया। लगभग बीस मिनट रहने के बाद उन्होंने कई और स्थानों का भी भ्रमण किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में इंडिया गठबंधन का गाना जारी