BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस मेले में प्रसाद के रूप में भक्तों की होती है पिटाई

इस मेले में प्रसाद के रूप में भक्तों की होती है पिटाईभगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की जयंती मंगलवार को पारम्परिक ढंग से मनाई गई। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए जन्म लेने वाले भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार का रूप देखने के लिए शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पडी। नया बाजार में आयोजित मेले में लाल्या-काल्या ने भक्तों पर सोटे बरसाए। इस मेले की खासियत ये है कि यहां भक्तों को प्रसाद के रुप में सोटे से पिटाई की जाती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नृसिंह भगवान के जयकारे लगाए। होलीदड़ा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर से गाज बाजे और ढोल की आवाज के बीच मेला शुरू हुआ। लाल वस्त्र पहने लाल्या और काले वस्त्र पहने काल्या ने भक्तों पर जमकर सोटे बरसाए। इस दौरान हिरण्यकश्यप की बहन का रुप धारण कर होलिका के रुप में नकटी भी साथ चली। लोगों ने नकटी को चिढ़ाया तो वो उनके पीछे दौड़ती रही। मेले में लाल्या और काल्या को लोगों ने चिढ़ाया तो वे सोटे लेकर उनके पीछे भागे। मेला देखने के लिए बाजारों, घरों की छतों और बाजार में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों, युवाओं की भीड़ रही। मेले में भगवान नृसिंह दहाड़ते हुए खम्भे को तोडक़र निकले। लोगों ने भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार के दर्शन किए। नृसिंह भगवान के भक्त प्रहलाद की रक्षा, हिरण्यकश्यप का वध और भक्ति की जीत पर लोगों ने जयकारे लगाए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More