BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

21 शिविरों में दिए गए 339 विद्युत कनेक्शन

21 शिविरों में दिए गए 339 विद्युत कनेक्शनजयपुर । दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (12वीं योजना) के अन्तर्गत रविवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्र के 10 सर्किल में 21 शिविरों का आयोजन किया गया। जहां 389 लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया। जिसमें से 339 लोगों को मौके पर ही विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है।

निगम के प्रबंध निदेशक मेहाराम विश्नोई ने बताया कि योजना के अन्तर्गत ऎसे घरेलू आवास जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के बाद भी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं उन सभी को भी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए ए.पी.एल. व बी.पी.एल. परिवारों को मौके पर ही कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार 7 मई को नागौर एवं राजसमंद में 4-4, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर एवं डूँगरपुर में 2-2, अजमेर, प्रतापगढ़ तथा उदयपुर में एक-एक शिविर का आयोजन किया गया। 

उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित शिविरों में प्राप्त 389 आवेदन में से 339 को सर्विस लाईन कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिनमें 109 कनेक्शन बीपीएल परिवारों को तथा 230 कनेक्शन एपीएल परिवारों को जारी किए गए। उन्होंने बताया कि नागौर में 28 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें 12 को बीपीएल विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। 

झुंझुनूं में कुल 69 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 9 बीपीएल तथा 60 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। चितौड़गढ़ में कुल 19 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 19 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। सीकर में कुल 102 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 39 बीपीएल एवं 63 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। डूंगरपुर में कुल 121 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 16 बीपीएल तथा 105 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। प्रतापगढ़ में कुल 11 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 7 बीपीएल एवं 2 एपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। भीलवाड़ा में कुल 33 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया जिसमें से 7 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। इसी प्रकार राजसमंद में कुल 6 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। ---    

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More