देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । बीजेपी के बढ़ते दबदबे और लगातार हो रही पार्टी की हार से कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है। ऐसे में कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर जारी है, जिसका असर सोशल मीडिया टीम में भी देखने को मिला है। कांग्रेस आलाकमान ने दीपेंदर सिंह हुड्डा की जगह अब कर्नाटक की पूर्व सांसद और चर्चित कन्नड़ ऐक्ट्रेस राम्या को अपनी सोशल मीडिया टीम का प्रमुख बनाया है। राम्या ने नई जिम्मेदारी संभालते हुए वॉर रूम स्थित सोशल मीडिया के दफ्तर में बैठना शुरू कर दिया है।
माना जा रहा है कि टीम राहुल की सलाह पर पार्टी को सोशल मीडिया में और अधिक आक्रामक बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। यह टीम कांग्रेस की अधिकारिक वेबसाइट, ट्विटर, फेसबुक जैसे अकाउंट का जिम्मा देखती है। लेकिन सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया के चीफ का चेहरा बदलने से सोशल मीडिया टीम में काफी असंतोष है। करीब 40 लोगों की यह टीम इस बदलाव से खफा नजर आ रही है। दूसरी ओर, पार्टी में हुड्डा को नई और अहम जिम्मेदारी देने की चर्चा जोरों पर है। उन्हें किसी राज्य के प्रभार से भी जोड़ा जा सकता है। गौरतलब है कि राम्या पिछली लोकसभा में कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थीं, लेकिन 2014 में वह हार गईं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
परिणीति चोपड़ा - बैंकर बनने निकली एक लड़की, जो बन गई बॉलीवुड एक्ट्रेस