BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

झांसी । मैं न गंदगी करुंगा और न किसी को करने दूंगा। यदि गंदगी पाई गई तो कार्रवाही की जायेगी। यह कहते हुये झांसी जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने स्वयं हाथों से नालियों से कचरा निकाते हुये सफाई की। इसके साथ ही उन्होंने क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलास्तरीय व तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। झांसी जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने आज अधिकारियों को एक अलग अंदाज में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। वह स्वयं क्लेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने देशी तरीके से स्वयं नालियों की सफाई की। उनका यह अंदाज देखकर सभी अधिकारी हैरान थे। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के अंदर पहुंचकर छतों में लगे जालों को हटवाते हुये सफाई करवाई। जिलाधिकारी का यह रवैया देखकर सभी हैरान थे। इसके बाद जिला स्तरीय और तहसील स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अंतराष्ट्रीय श्रम दिवस है और श्रमदान कर हम सभी अपने कार्य स्थल को साफ-सुधरा रखने के लिए संकल्प लेते हैं। स्वच्छमन और स्वच्छ माहौल तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिये संकल्प लें। जब हम सफाई के प्रति जागरुक होंगे तभी अन्य को भी सफाई के प्रति जागरुक कर सकेंगें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, नगर आयुक्त, अरुण प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सीतापुर। सूरज की तपिश व उमस के तीखे तेवरों से लोग बेहाल रहे। मौसम के सख्त मिजाज और 39 डिग्री पारे ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़ाए। पंखे व कूलर गर्मी से राहत देने में नाकाम रहे। बदन झुलसाने वाली तेज धूप को देखते हुए दोपहर केसमय लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। लिहाजा, रविवार की छुट्टी लोगों ने घरमें ही बिताई। जिसके कारण शहर की बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग बदन को कपड़े से लपेटकर व छाते के सहारेधूप से बचाव का जतन करते दिखे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । इन दिनों उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ का युवाओं पर ऐसा जोश चढ़ा है कि वे उनके रहन सहन और उनकी आदतों को अपनाना शुरू कर रहे हैं। युवाओं ने सीएम योगी की हेयर स्टाइल भी अपना ली है। इसके लिए वे हेयर ड्रेसर को मनमानी कीमत देने से भी नहीं चूक रहे हैं। बात करें झांसी की तो कोतवाली इलाके में उन्नाव गेट के नजदीक हेयर कटिंग की दुकान पर इन दिनों योगी हेयर स्टाइल कराने के लिए युवाओं की भीड़ लगी रहती है। ये भीड़ पहले कभी नजर नहीं आती थी। लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ सीएम बने हैं, तब से युवाओं में योगी हेयर स्टाइल का चस्का लग गया है। हेयर ड्रेसर निक्की का कहना है कि समय और परिस्थिति के साथ हर चीज में बदलाव आता है। आज के दौर में योगी हेयर स्टाइल का प्रचलन बढ़ा है। वर्तमान में ये चलन किसी फिल्म स्टार को देखकर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंदाज को लेकर बढ़ा है। कटिंग कराने पहुंचे ग्राहक और योगी आदित्यनाथ के समर्थक संजीव लाला का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व से काफी लोग प्रभावित होकर उनकी आदतें अपना रहे हैं। जैसे भगवा वस्त्र और हेयर कटिंग।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। आज 1 मई 2017 से रियल एस्टेट (रेग्युलेशन एंड डिवेलपमेंट) एक्ट, 2016 पूरे देश में लागू हो गया है। इस बिल से बिल्डरों की मनमानी पर नकेल कसेगी। इस बिल से घर खरीदना बेहद ही सुरक्षित हो जाएगा। रियल एस्टेट रेग्युलेशन एक्ट के लागू होने से सभी बिल्डर्स कानून के दायरे में आ जाएंगे, इसके बाद आपके साथ फ्रॉड नहीं होगा और तय समय पर आपको आपका मकान मिल जाएगा। गौरतलब है कि पहले पैसा लेने के बावजूद आपको घर मिलेगा या नहीं, इसका कोई भरोसा नहीं था। अभी तीन केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली, अंडमान-निकोबार आइलैंड और चंडीगढ़ ने अंतरिम अथॉरिटी गठित की है। वहीं, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश समेत ज्यादातर दूसरे राज्यों ने ऐसा नहीं किया है। यानी, इन राज्यों में कोई नया प्रोजेक्ट लॉन्च नहीं हो सकता है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को नुकसान पहुंचेगा जो पहले से ही मंदी का सामना कर रहा है। रेरा में स्पष्ट कहा गया है कि सभी मौजूदा प्रॉजेक्ट्स का रजिस्ट्रेशन संबंधित राज्यों के रेग्युलेटरी अथॉरिटी में जुलाई 2017 तक हो जाना चाहिए। कानून अथॉरिटी में रजिस्ट्रेशन के बिना नया प्रोजेक्ट शुरू करने से मना करता है। अब कोई डिवेलपर या बिल्डर तभी किसी प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन करवा सकता है जब नियम नोटिफाई हो जाएं और अथॉरिटी की नियुक्ती हो जाए। गौरतलब है कि अब तक 6 राज्यों और 6 केंद्रशासित प्रदेशों ने ही नियमों को नोटिफाई किया है।    कुछ राज्य ने अपने प्रस्तावित कानून पर आम नागरिकों से राय मांगी है। हरियाणा में 15 मई के बाद ही नियमों को आखिरी रूप दिया जा सकता है जब आम नागरिक की प्रतिक्रिया मिल जाएगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकारों को कहा गया है कि वो केंद्रीय प्रावधानों में बदलाव नहीं करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों ने इन प्रावधानों को और कठोर कर दिया है।  क्या फायदे होंगे इस बिल के:-रियल एस्टेट एक्ट के नियम नोटिफाई होने के बाद प्रत्येक बिल्डर को स्टेट रेगुलेटर के पास रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। -रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने के तीन महीने के अंदर डेवलपर्स को जुटाए गए फंड्स का 70 फीसदी एक अलग बैंक खाते में जमा कराना होगा। -इस नियम का फायदा यह होगा कि बिल्डर किसी और प्रोजेक्ट्स में इस फंड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। -इससे समय पर घरों का निर्माण पूरा हो सकेगा और लोगों को तय वक्त मकान मिल सकेगा। -अपने किसी प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन के समय बिल्डर को यह भी बताना होगा कि कितने समय में वह खरीदार को मकान सौंप देंगे। -इससे लंबे समय से अपने घर का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। -कई मामलो में देखने में आया है कि लोग 10-10 साल से घर मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनको पजेशन नहीं मिला है। -नए कानून के मुताबिक, शिकायत दाखिल किए जाने के 60 दिनों के अंदर रेग्युलेटर को मामले का निपटारा करना अनिवार्य होगा।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार की देर रात किया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12 लोगों ने मनोज तिवारी के निजी सहायक अभिनव मिश्रा और उनके रसोइए के साथ मारपीट भी की गई।  यह घटना रात में 1:00 बजे के करीब हुई जब मनोज तिवारी अपने घर में मौजूद नहीं थे। उनके निजी सहायकों ने उन्हें सूचना दी कि कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया है तो वह फोरन अपने घर पहुंचे और उन्होंने नई दिल्ली के डीसीपी को फोन पर इसकी जानकारी दी। मनोज तिवारी का कहना है कि यह हमला एक तरीके से जानलेवा हमला है। उन्होंने कहा कि हमलावर तेजी से दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे। मनोज तिवारी ने कहा कि वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, मगर फिर भी उन्हें डर है कि जिस तरह से 12 हमलावरों ने उनके घर में घुसकर चप्पा-चप्पा छाना, आगे भी इस तरह की घटना ना हो इसलिए वो इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। हालांकि सुबह खबर आई कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुरैना । नोटबंदी के बाद से ही एटीएम से कभी नंबर तो कभी चूरन वाले नोट निकलने का मामला लगातार जारी है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के मुरैना का है। जहां एटीएम से बिना गांधी जी की तस्वीर वाले पांच सौ के नोट निकले। शनिवार को मुरैना में एक शख्स एटीएम से पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पहुंचा। जब उसने एटीएम पैसे निकाले तो पांच-पांच सौ नोट निकल आए। लेकिन नोट देखकर वो शख्स हैरान रह गया है। जो नोट उस शख्स ने एटीएम से निकाले उन पर नंबर तो पड़े थे। लेकिन किसी भी नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी। इस शख्स के हाथ में पांच-पांच सौ के चार नोट थे, जिनमें से एक पर भी गांधी जी की तस्वीर नहीं थी। ये देखकर सब लोग हैरान हो गए और एटीएम के आस-पास हलचल मच गई। हालांकि बाद में इसकी शिकायत बैंक से की गई। फिलहाल बैंक ने मामले का संज्ञान लिया है। बैंक की टीम जांच कर रही है कि आखिर बिना गांधी जी की तस्वीर वाले नोट एटीएम तक कैसे पहुंचे। इससे पहले मध्यप्रदेश के दमोह में भी ऐसी घटना सामने आई थी। जहां एटीएम से बिना नंबर वाले 500 के नोट निकले थे। बिना नंबर वाले ये नोट भी स्टेट बैंक एटीएम से निकले थे। जिसके बाद एटीएम बंद करवा दिया गया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

फिरोजपुर । पंजाब के अबोहर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने पर पाकिस्तान किशोर को सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में मानवता के आधार पर उसे पाक रेंजर्स के हवाले कर वापस उसके मुल्क भेज दिया है। सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के वरिष्ठ प्रवक्ता आरएस कटारिया ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अबोहर सेक्टर के सोवरवाली सीमा चौकी पर शुक्रवार दोपहर बाद एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसकी पहचान रज्जाक (15) के रूप में हुई। वह पाकिस्तान के कसूर जिले का रहने वाला था और गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोरखपुर । लोकतंत्र के सजग प्रहरी मीडिया के बीच में शपथ ग्रहण समारोह में मुझे गोरखपुर जनर्लिस्ट प्रेस क्लब ने आमंत्रित किया और आज नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य यहां शपथ ग्रहण कर अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए अपनी एक नई टीम के साथ कार्य करने के लिए सामने आ चुकी है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जनर्लिस्ट प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कही। उन्होंने कहा कि न चाहते हुए भी अपनी भूमिका और समाज के सजग प्रहरी के रूप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस को मान्यता मिली है। मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने की चुनौती हम सबके सामने हैं।  गोरखपुर जनर्लिस्ट प्रेस क्लब सात करोड़ जनता की आवाज़ बना हुआ है। इससे पहले प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर शहर की तमाम शख्सियतें भी मौजूद थीं। लगभग आधे घण्टे के अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने अपने पहले संसदीय चुनाव से लेकर वर्तमान में मीडिया की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की सबसे बड़ी समस्या के बारे में प्रदेश और देश के लोग नहीं जानते थे तब मीडिया के प्रयासों से ही देश और दुनिया को इंसेफ्लाइटिस की भयावहता के बारे में पता चला और उसके बाद मीडिया के सहयोग से इस दिशा में तमाम कार्य किए गए और उसी का परिणाम है कि आज देश के 170 जिलों में फैली इंसेफेलाइटिस की बीमारी का इलाज सिर्फ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही हो पा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने जहां अपने संबोधन में किसानों की खुशहाली की बात की वहीं रोजगार के लिए हर साल पांच चीनी मिलों को लगाने की बात भी कही । उन्होंने बताया कि पिछले साल इसी अवधि में गेहूं की खरीद दो लाख मीट्रिक टन की गई थी लेकिन इस बार सरकार ने सीधे किसानों से गेहूं खरीदने का फैसला किया और समर्थन मूल्य से 10 प्रति कुंतल ज्यादा गेहूं मूल्य का भुगतान किसान के खाते में सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसका परिणाम यह है कि आज पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना लगभग सात लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।  मीडिया को नसीहत करते हुए मुख्यमंत्री ने नकारात्मक खबरों से दूर रहने को कहा उन्होंने कहा कि नकारात्मक व माफिया छवि के लोगों को मीडिया हीरो बनाकर हाईलाइट न करे। बिजली की उपलब्धता के बारे में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे लिए प्रदेश के सभी 75 जिले वीआइपी हैं जबकि पिछली सरकार में सिर्फ चार बीआईपी जिलों को 24 घंटे बिजली मिला करती थी लेकिन अब प्रत्येक जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे और ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जायेगी। गोरखपुर शहर को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक हजार सीटों वाले नया प्रेक्षागृह देने की घोषणा की जिसमे मीडिया सेंटर और आर्ट गैलरी भी रहेगी।  इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने अवंतिका होटल में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की उसके बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने के बाद उन्होंने होटल क्लार्क इन में गोरखनाथ ब्लड बैंक की ओर से आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बाड़मेर । शहर में शनिवार की सुबह और शाम कत्थक के रंग में रोशन होगी। सुबह 8 बजे द मॉडर्न स्कूल में और शाम साढ़े सात बजे राजवेस्ट टाउनशिप के ओपन एयर थिएटर में कत्थक क्वीन दिव्या दीक्षित गोस्वामी बच्चों और कला प्रेमियों के बीच अपनी नृत्य प्रतिभा की जादुई क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। संगीत नाटक अकादमी पदाधिकारियों ने कहाकि उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा सम्मान, श्रृंगार मणि और नृत्य शिरोमणि अवाॅर्ड हासिल कर चुकी दिव्या का कत्थक दिव्य अनुभूति कराता है। लखनऊ घराने की इस कलाकार की नृत्य और भावों पर मजबूत पकड़ उन्हें एक अलग पहचान देती है। जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । रेलवे की कोशिश है कि साल 2021 से यात्रियों को उनकी पसंदीदा ट्रेनों में सीट पक्की मिले। मांग-आपूर्ति में इस अंतर को पूरा करने के लिये रेलवे व्यस्त मार्गो पर आगामी सालों में और यात्री ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। आज भी दिल्ली-हावडा और दिल्ली-मुंबई मार्ग पर मांग और ट्रेनों में सीट की उपलब्धता के बीच काफी अंतर है। इसके कारण कई यात्रियों को वेटिंग टिकट मिलता है।  उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार मालगाडियों को उनके लिये अलग से बनाये जा रहे गलियारे यानी फ्रेट कॉरिडोर में स्थानांतरित किये जाने से यह संभव हो सकता है। इस पर काम जारी है और व्यस्त मार्ग दिल्ली-हावडा और दिल्ली-मुंबई मार्ग को ट्रेनों की गति बढाने के लिये उन्नत बनाया जा रहा है।  उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, रेलवे लाइन पर क्षमता से अधिक बोझ है, मालगाडयों के लिये अलग गलियारा बनाये जाने से यात्री ट्रेनों को उच्च गति से चलाने की काफी गुंजाइश है। मालगाडियों के लिये कुल 3,228 किलोमीटर लंबा पूर्वी और पश्चिमी गलियारा दिसंबर 2019 तक परिचालन में आने की उम्मीद है। प्रभु ने कहा, रेलवे ने पिछले दो साल में अपने नेटवर्क में 16,500 किलोमीटर ट्रैक जोडा है। इसके अलावा, रेलवे ने रेल को 200 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाने के लिये दिल्ली-हावडा और दिल्ली-मुंबई रेल गलियारों पर काम शुरू किया है। प्रभु ने कहा, हमने इन दोनों मागोंü पर बुनियादी ढांचा को मजबूत करने तथा सिग्नल प्रणाली को उन्नत बनाने के लिये अगले 3-4 साल में 20,000 करोड रूपये का निर्धारण किया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जम्मू । मोदी सरकार को अगले महीने पूर 3 साल होने वाले है। इस अवसर पर बीजेपी अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कडी में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज से 95 दिनों के लिए पूरे देश के दौरे पर निकल रहे है। इस दौरान शाह 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने की रणीति बनाएंगे। और साथ ही पार्टी को 2014 में जहां-जहां हार मिली थी वहां-वहां 120 सीट लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।  आपको बता दें कि जम्मू के अपने दौरे से एक दिन पहले अमित शाह ने कहा कि वह चुनावी महत्व के हिसाब से दो दिनों तक राज्य में रहेगे। राज्यों को चुनावी महत्व को देखते हुए तीन श्रेणियों में बांटा गया है। उन्होंने कहा, 2014 में हम जिन स्थानों पर हारे थे, वहां के लिए हमने 120 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मेरे दौरे में हमारे संगठन की शक्ति का जायजा लेने पर ध्यान केंद्रित होगा और पूरे देश में विचारधारा और चुनावी अपील के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा। शाह मुख्य तौर पर पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों पर ध्यान दे रहे हैं जहां तीन दिन बिताने के बाद वह कल रात लौटे हैं। इस दौरान वे राज्य के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका फीडबैक लेंगे और ये भावना पैदा करेंगे की पार्टी नेतृत्व संगठन में हर स्तर पर सबको साथ लेकर चलना चाहता है। शुरुआती कार्यक्रम के दौरान वो जम्मू में दो दिन बिताएंगे, जो कार्यक्रम तैयार किया गया है उसके मुताबिक वो राज्य के पदाधिकारियों के अलावा, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मिलकर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। साथ ही वो इलाके के बुद्धिजीवियों के साथ भी चर्चा करेंगे और मीडिया से भी रूबरू होंगे। आपको बता दें कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में ओडिशा, तेलंगाना, केरल और पश्चिम बंगाल में 102 में से महज चार सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी। उन्होंने संगठन में फेरबदल पर भी संकेत दिए क्योंकि कई पदाधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बन चुके हैं। बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पंचायत से लेकर नगरपालिका चुनाव होते हुए संसद तक हर चुनाव का संचालन अपने हाथ में रखते हैं। अभी हाल में ही भुवनेश्वर में संपन्न हुए राष्ट्रीय कार्यकारणी में अपने संबोधन में उन्होंने अपनी मंशा और पार्टी के लिए अपनी महत्वाकांक्षा को साफ कर दिया था। शाह ने कहा है कि पार्टी का स्वर्णिम युग तभी आएगा जब देश के हर राज्य में बीजेपी की सरकार बन जाएगी। राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष की निगाहें अब 2019 पर हैं जब वो फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश की जीत ने शाह को अपने सपने के सच होने के संकेत तो दिए हैं, लेकिन इसके लिए मेहनत अभी से करनी होगी वो जानते हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी में जब से नई सरकार बनी तब से लगातार एक्शन में नजर आ रही है। योगी सरकार ने बीती रात एक दर्जन से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर छापे मारी की। यूपी एसटीएफ की टीम ने लखनऊ के कई पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। जांच में पता चला कि पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों से पैसे पूरे लिये जाते थे, लेकिन पेट्रोल कम दिया जाता था। एसटीएफ ने इस मामले में कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर जब एसटीएफ की टीम पहुंची तो वहां हडक़ंप मच गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने अपनी तरफ से होशियारी दिखाने की कोशिश की, लेकिन एसटीएफ की टीम उससे ज्यादा होशियार निकली। पेट्रोल की जांच की गई तो पता चला कि एक लीटर पेट्रोल में 50 मिली लीटर तेल कम दिया जा रहा है। अब एसटीएफ के सामने चुनौती थी उस डिवाइस को तलाशने की जिसके जरिए पेट्रोल में हेराफेरी की जा रही थी। एसटीएफ और दूसरे विभागों की मेहनत रंग लाई और आखिरकार टीम के हाथ वो चिप लग लग गया जिसको लगाकर पेट्रोल पंप के मालिक ग्राहकों को चूना लगाते थे। एसटीएफ की टीम को सात पेट्रोल पंप ऐसे मिले जहां इस तरह की डिवाइस लगाकर पेट्रोल की चोरी की जा रही थी। इस डिवाइस की खासियत है कि इससे होनेवाली चोरी का पता ग्राहक को नहीं लगता है। ग्राहक को बोर्ड पर उतना ही लीटर पेट्रोल दिखेगा जितने का उसने भुगतान किया है। लेकिन, असल में उसकी गाड़ी में उतना ही तेल आयेगा जितना ये डिवाइस चाहेगा।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More