BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

विराट कोहली हुए 100 करोड़ी, लाइफस्टाइल ब्रैंड के साथ की बड़ी डील

विराट कोहली हुए 100 करोड़ी, लाइफस्टाइल ब्रैंड के साथ की बड़ी डीलबेंगलुरु/मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली किसी एक ही ब्रैंड के साथ 100 करोड़ का अनुबंध करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कप्तान कोहली ने एक लाइफस्टाइल ब्रैंड के साथ आठ साल की डील साइन की है। यह डील करीब 110 करोड़ रुपये की है। कोहली अब जमैका के सुपरस्टार धावकों उसैन बोल्ट और असाफा पॉवेल व फुटबॉलर थीरी हेनरी और ऑलिवर गिराउड व अन्य बड़े खिलाडिय़ों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

आठ साल की यह डील शायद 28 साल के इस क्रिकेटर के साथ उसके पूरे करियर में जुड़ी रहेगी। इसमें कोहली को एक तयशुदा रकम के साथ-साथ रॉयल्टी भी मिलेगी। यह सब ब्रैंड के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। कोहली अब इस जर्मन कंपनी के साथ खेल और लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स लॉन्च करेंगे। इसके लिए उन्हें हर साल करीब 12 से 14 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस रकम को तयशुदा रकम में रखा गया है।

कोहली ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, ‘इस कंपनी के साथ कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं और मुझे इसके साथ जुडक़र काफी गर्व महसूस हो रहा है। इसके लिए न केवल आज के सितारे उसैन बोल्ट हैं बल्कि पहले भी इसके साथ पेले, मैराडोना और अन्य कई बड़े नाम जुड़ चुके हैं।’ सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी भी 100 करोड़ रुपये का अनुबंध कर चुके हैं लेकिन यह किसी एक कंपनी के लिए नहीं था। उन्होंने मल्टीपल एजेंसियों के जरिये यह अनुबंध किया था। अपने 24 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर ने करीब 50 से ज्यादा ब्रैंड का विज्ञापन किया है। इसके लिए उन्होंने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस ली है। उनकी सबसे बड़ी डील वर्ल्डटेल के साथ 1995 में 30 करोड़ से ज्यादा का अनुबंध शामिल था जिसे 2001 में दोगुना कर दिया था। वर्ष 2006 में तेंदुलकर ने एक अन्य कंपनी के साथ तीन साल के लिए 175 करोड़ रुपये की डील साइन की। 

एमएस धोनी तेंदुलकर के बाद अगले नंबर पर हैं। उन्होंने मोटे तौर पर 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 180 करोड़ रुपये) की डील साइन की। 2013 में विराट कोहली ने बड़ी स्पोट्र्स कंपनी के साथ 3 साल के लिए 10 करोड़ रुपये की डील साइन की थी। पिछले साल दोनों पक्षों ने इसे रिन्यू नहीं करने का फैसला किया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More