देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को प्रदर्शित हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इन दस दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया है। जिसके चलते फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत में ओपनिंग डे पर 36.42 करोड़ से अपना खाता खोलने वाली इस फिल्म ने 10वें दिन यानी रविवार को 16.30 करोड़ के आसपास का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने 10 दिनों में 215.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फस्र्ट वीकेंड की तरह दूसरे वीकेंड में भी ब्रह्मास्त्र का जादू दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। कमाई के इन शानदार आंकड़ों के साथ ब्रह्मास्त्र ने कई बड़े रिकॉड्र्स ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म की कमाई को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि थर्ड वीकेंड तक 250 करोड़ का कारोबार पार कर ले। वैसे ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स के लाइफटाइम कलेक्शन (252.90 करोड़) को टक्कर देती दिख रही है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस फिल्म ने पेरेंट्स बनने से पहले बड़ी ट्रीट दे दी है। अभी तक तो ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर पास हुई है। फिल्म की इस सक्सेस से पूरी स्टारकास्ट और क्रू खुश है। देखना होगा मूवी 11वें दिन कैसा बिजनेस करती है। उम्मीद तो बेहतर होने की ही है, क्योंकि अयान मुखर्जी की क्रिएट की गई अस्त्रों की इस दुनिया को लोग पसंद कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
परिणीति चोपड़ा - बैंकर बनने निकली एक लड़की, जो बन गई बॉलीवुड एक्ट्रेस
भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर में कम होकर वित्त वर्ष 25 के लक्ष्य का 29.4 प्रतिशत रहा
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद