BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

डीएम ने हाथों से की नालियों की सफाई...

डीएम ने हाथों से की नालियों की सफाई...झांसी । मैं न गंदगी करुंगा और न किसी को करने दूंगा। यदि गंदगी पाई गई तो कार्रवाही की जायेगी। यह कहते हुये झांसी जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने स्वयं हाथों से नालियों से कचरा निकाते हुये सफाई की। इसके साथ ही उन्होंने क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलास्तरीय व तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। झांसी जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने आज अधिकारियों को एक अलग अंदाज में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। वह स्वयं क्लेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने देशी तरीके से स्वयं नालियों की सफाई की। उनका यह अंदाज देखकर सभी अधिकारी हैरान थे। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के अंदर पहुंचकर छतों में लगे जालों को हटवाते हुये सफाई करवाई।

जिलाधिकारी का यह रवैया देखकर सभी हैरान थे। इसके बाद जिला स्तरीय और तहसील स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अंतराष्ट्रीय श्रम दिवस है और श्रमदान कर हम सभी अपने कार्य स्थल को साफ-सुधरा रखने के लिए संकल्प लेते हैं। स्वच्छमन और स्वच्छ माहौल तथा स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिये संकल्प लें। जब हम सफाई के प्रति जागरुक होंगे तभी अन्य को भी सफाई के प्रति जागरुक कर सकेंगें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रमाशंकर गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, नगर आयुक्त, अरुण प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More