BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एसटीएफ की कार्रवाई से पेट्रोल पंप मालिक नाराज, लखनऊ में पंट्रोलप पंप वाले हडताल पर

एसटीएफ की कार्रवाई से पेट्रोल पंप मालिक नाराज, लखनऊ में पंट्रोलप पंप वाले हडताल परलखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल पंप मालिक बीती रात से हड़ताल पर चले गये हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से एसटीएफ की टीम की लगातार पेट्रोल पंप पर छापेमारी से बौखलाए पेट्रोल पंप मालिक हडताल पर चले गए। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान कई पेट्रोल पंप पर तेल का खेल पकड़ में आया है। एसटीएफ की जांच में पता चला है कि रिमोट और चिप के जरिए पेट्रोल पंप के मालिक ग्राहकों को कम तेल दे रहे थे। सरकार ने जब ऐसे पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की तो अब पेट्रोल पंप के मालिक हड़ताल पर चले गये हैं।

यूपी एसटीएफ ने सोमवार को लखनऊ में सात पेट्रोल पंप पर छापेमारी की थी। इनमें चार पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी पाई गई। जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है तो वहीं तीन पंप पर जांच जारी है। यूपी एसटीएफ की चार टीमों ने एसएसपी अमित पाठक की अगुवाई में पेट्रोल पंप पर छापेमारी की थी। इस दौरान सभी टीमों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसटीएफ की इस छापेमारी में मोहारी कला में जेल रोड पर एचपी के पेट्रोल पंप पर घटतौली पायी गई। यहां से चार रिमोट और चार मशीनों से पल्सर यूनिट के चिप बरामद हुए। इन्हीं की मदद से घटतौली को अंजाम दिया जा रहा था।

एसटीएफ के अनुसार इस दौरान जियामऊ में अग्रवाल ब्रदर्स, ऑल इंडिया रेडियो के बगल में पायनियर पंप, खुजौली में जेल रोड पर पांचजन्य पंप और आरकेबीके हॉल के सामने पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गई। जहां ओईएम यानी चिप के मदर बोर्ड पर टेंपरिंग पाई गई।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More