BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

विश्वास ने दी पार्टी छोडने की धमकी, आधी रात मनाने पहुंचे केजरी, सिसोदिया

विश्वास ने दी पार्टी छोडने की धमकी, आधी रात मनाने पहुंचे केजरी, सिसोदियानई दिल्ली । आम आदर्मी पार्टी में अंदरूनी दरार बढती जा रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता और अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले कुमार विश्वासपार्टी आलाकमान से काफी नाराज चल रहे हैं। कुमार विश्वास ने बगावती तेवर दिखाते हुए मंगलवार देर रात पार्टी छोडने की धमकी दे दी। इसके बाद अरविंद केजरीवा उनको मनाने में जुट गए हैं। मंगलवार देर रात अरविंद केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ गाजियाबाद स्थित कुमार विश्वास के घर उनको मनाने पहुंचे। 

इसके बाद केजरीवाल अपनी कार में विश्वास को बैठाकर सिविल लाइन्स स्थित अपने आवास की ओर चल पडे। जब केजरीवाल कुमार विश्वास के साथ उनके घर से बाहर निकले तो पत्रकारों के पूछने पर उन्होनें कहा कि वे विश्वास को चाय पिलाने ले जा रहे हैं। केजरीवाल से पहले आप नेता और जल मंत्री कपिल मिश्रा भी शाम को कुमार विश्वास के घर पहुंचे थे। इसके बाद देर शाम संजय सिंह और आशुतोष भी विश्वास को मनाने उनके घर पहुंचे। 

क्यों नाराज है कुमार विश्वास:

गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। कुमार विश्वास ने कहा था कि केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी पर सवाल नहीं उठाने चाहिए थे। साथ ही विश्वास ने आप के शीर्ष नेतृत्व पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। साथ ही खुद को बीजेपी-आरएसएस का एजेंट बताने वाले विधायक अमानतुल्ला खान को पार्टी से नहीं निकाले जाने पर भी खफा हैं। 

माफी नहीं मांगूगा: विश्वास 

कुमार विश्वास ने कहा कि मैंने जो वीडियो में बोला वो मेरी नहीं देश की आवाज थी। साथ ही उन्होनें कहा कि अगर देश की आवाज लाने के लिए मुझसे कोई भी संगठन, सरकार या कोई भी व्यवस्था नाराज होगी तो मैं अपनी आवाज बंद नहीं करूंगा मैं लगातार बोलूंगा। कुमार विश्वास ने कहा कि वीडियो के लिए किसी से माफी नहीं मांगूगा। 

विश्वास ने की विधायकों के साथ बैठक: 

ज्ञातव्य है कि इससे पहले मंगलवार शाम को विश्वास ने 15 विधायकों के साथ बैठक की, फिर आप के शीर्ष नेतृत्व पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। विश्वास ने भावुक होते हुए जल्द ही बडे फैसले के संकेत दिए थे। साथ ही ट्वीट किया- सॉरी सर, पुराने पैंतरे नहीं चलेंगे। सत्यमेव जयते। इसी के बाद सुलह की कोशिशें तेज हो गईं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More