देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । राजधानी जयपुर के आमेर महल में बुधवार शाम छह आतंकी घुसने की सूचना पुलिस कंट्रोल को मिली। सूचना पर डीसीपी नॉर्थ ईआरटी व क्यूआरटी के आधुनिक हथियारों से लैस कमांडोज, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड व सिविल डिफेंस के जवान आमेर महल पहुंचे। वहां आतंकियों को तलाशने की एक मॉक ड्रिल की गई। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आंतकियों को तलाश कर बंधकों को मुक्त कराया। पुलिस व जिला प्रशासन को एक गोपनीय सूचना दी गई कि आमेर महल में छह हथियारबंद आतंकी घुस गए हैं। उन्होंने 16 पर्यटकों को महल में एक कमरे में बंधक बना लिया है। दोपहर करीब दो बजे इस सूचना के बाद प्रदेश की सुरक्षा जांच एजेंसियां, नॉर्थ जिले के पुलिस अधिकारी, एटीएस राजस्थान के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर आतंकियों को तलाशने और बंधको को बचाने की मॉक ड्रिल की गई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्यों शांति की संस्था को एक युद्धवादी खून से सना सुपरपावर बंधक बनाए रखे?
महाकुंभ 2025 - यूपी में पर्यटकों को मिलेंगे स्किल्ड और स्मार्ट सर्विस प्रोवाइडर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी