BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

छाई योगी हेयर स्टायल, ड्रेसर को दे रहे मनमानी कीमत

छाई योगी हेयर स्टायल, ड्रेसर को दे रहे मनमानी कीमतझांसी । इन दिनों उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ का युवाओं पर ऐसा जोश चढ़ा है कि वे उनके रहन सहन और उनकी आदतों को अपनाना शुरू कर रहे हैं। युवाओं ने सीएम योगी की हेयर स्टाइल भी अपना ली है। इसके लिए वे हेयर ड्रेसर को मनमानी कीमत देने से भी नहीं चूक रहे हैं। बात करें झांसी की तो कोतवाली इलाके में उन्नाव गेट के नजदीक हेयर कटिंग की दुकान पर इन दिनों योगी हेयर स्टाइल कराने के लिए युवाओं की भीड़ लगी रहती है। ये भीड़ पहले कभी नजर नहीं आती थी। लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ सीएम बने हैं, तब से युवाओं में योगी हेयर स्टाइल का चस्का लग गया है। हेयर ड्रेसर निक्की का कहना है कि समय और परिस्थिति के साथ हर चीज में बदलाव आता है। आज के दौर में योगी हेयर स्टाइल का प्रचलन बढ़ा है। वर्तमान में ये चलन किसी फिल्म स्टार को देखकर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंदाज को लेकर बढ़ा है। कटिंग कराने पहुंचे ग्राहक और योगी आदित्यनाथ के समर्थक संजीव लाला का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व से काफी लोग प्रभावित होकर उनकी आदतें अपना रहे हैं। जैसे भगवा वस्त्र और हेयर कटिंग। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More