BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ATM से निकले बिना गांधीजी वाले 500 के नोट, फोटो वायरल

ATM से निकले बिना गांधीजी वाले 500 के नोट, फोटो वायरलमुरैना । नोटबंदी के बाद से ही एटीएम से कभी नंबर तो कभी चूरन वाले नोट निकलने का मामला लगातार जारी है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के मुरैना का है। जहां एटीएम से बिना गांधी जी की तस्वीर वाले पांच सौ के नोट निकले। शनिवार को मुरैना में एक शख्स एटीएम से पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पहुंचा। जब उसने एटीएम पैसे निकाले तो पांच-पांच सौ नोट निकल आए। लेकिन नोट देखकर वो शख्स हैरान रह गया है।

जो नोट उस शख्स ने एटीएम से निकाले उन पर नंबर तो पड़े थे। लेकिन किसी भी नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी। इस शख्स के हाथ में पांच-पांच सौ के चार नोट थे, जिनमें से एक पर भी गांधी जी की तस्वीर नहीं थी। ये देखकर सब लोग हैरान हो गए और एटीएम के आस-पास हलचल मच गई। हालांकि बाद में इसकी शिकायत बैंक से की गई। फिलहाल बैंक ने मामले का संज्ञान लिया है। बैंक की टीम जांच कर रही है कि आखिर बिना गांधी जी की तस्वीर वाले नोट एटीएम तक कैसे पहुंचे।

इससे पहले मध्यप्रदेश के दमोह में भी ऐसी घटना सामने आई थी। जहां एटीएम से बिना नंबर वाले 500 के नोट निकले थे। बिना नंबर वाले ये नोट भी स्टेट बैंक एटीएम से निकले थे। जिसके बाद एटीएम बंद करवा दिया गया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More