BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कृति सेनन ने पूरी स्क्रिप्ट सुने बिना ही फिल्‍म 'क्रू' के लिए 'हां' कह दी

मुंबई, । एक्‍ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'क्रू' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में फिल्म के लेखक मेहुल सूरी और निधि मेहरा ने बताया कि एक्‍ट्रेस ने स्क्रिप्ट का दूसरा भाग सुनने से पहले ही फिल्म के लिए हां कर दी थी।

फिल्म अपनी रिलीज से सिर्फ एक सप्ताह दूर है, फिल्म के लेखक मेहुल सूरी और निधि मेहरा ने कृति के फिल्म में शामिल होने के बारे में दिलचस्प जानकारी शेयर की।
राजेश ए. कृष्णन द्वारा निर्देशित, 'क्रू' एक कॉमेडी फिल्म है और इसमें तब्बू और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में हैं।इसके बारे में विस्तार से बताते हुए मेहुल सूरी और निधि मेहरा ने कहा, “जब कृति ने स्क्रिप्ट सुनी तो वह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं, उन्हें यह बेहद मजेदार लगी। उन्हें यह इतना पसंद आया कि उन्होंने पूरी कहानी सुने बिना ही तुरंत इस भूमिका के लिए हामी भर दी। उनकी वास्तविक प्रतिक्रिया ने यह साबित कर दिया कि स्क्रिप्ट वास्तव में कितनी मनोरंजक है।"बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क द्वारा समर्थित, 'क्रू' का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है।यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More