BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कृति सैनन ने 'आदिपुरुष' को बताया अपना सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट

मुंबई ।अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि आगामी पीरियड ड्रामा 'आदिपुरुष' उनके अब तक के सबसे रोमांचक प्रोजेक्टस में से एक है।

फैन्स के साथ इंटरेक्टिव सेशन में एक यूजर ने उनसे इस फिल्म के बारे में बात करने को कहा। फिल्म के निर्देशक ओम राउत के लिए एक नोट के साथ कृति ने जवाब दिया, "मेरी सबसे रोमांचक परियोजनाओं में से एक है। इसके हर हिस्से का बिल्कुल अलग अनुभव है ।"

फिल्म 'रामायण' का एक रूपांतरण है, जिसमें तेलुगु स्टार प्रभास भगवान राम के रूप में हैं, जबकि बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया है।

एक प्रशंसक ने उनसे तेलुगु स्टार महेश बाबू का एक शब्द में वर्णन करने के लिए भी कहा। संयोग से, महेश बाबू उनकी 2014 में पहली डेब्यू फिल्म '1 नेनोक्कादीन' में उनके को स्टार थे।

कृति ने जवाब दिया, "बेस्ट, मेरे पहले सह कलाकार। इतने विनम्र और इतने अद्भुत। मुझे उम्मीद है कि मुझे उनके साथ फिर से काम करने का मौका मिलेगा । "

सफलता और असफलता को संभालने के सवाल पर कृति ने कहा, "मेरा मंत्र सफलता को कभी भी अपने सिर पर न चढ़ने दें, असफलता को कभी भी अपने दिल पर न चढ़ने दे।"

एक प्रशंसक ने उनकी फिल्म 'मिमी' की रिलीज के बारे में पूछा, जिस पर अभिनेत्री ने कहा कि वह खुलासा नहीं कर सकती हैं लेकिन यह जल्द ही होगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More