BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर, पुंछ सेक्टर में की गोलीबारी

पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर, पुंछ सेक्टर में की गोलीबारीश्रीनगर । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने आज बुधवार सुबह फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से बुधवार तडके पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी की ओर से पुंछ सेक्टर में देर रात 2.30 बजे से सुबह 5.30 तक लगातार फायरिंग की गई। वहीं भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड जवाब दिया। फायरिंग पुंछ सेक्टर के मानकोट इलाके में हुई। 

ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान की ओर से सोमवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। साथ ही पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर भारतीय सुरक्षा बल के गश्ती दल पर हमला किया था। इस हमले में सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद गए थे। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने जवानों के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की उन दो चौंकियों को नष्ट कर दिया था, जिन्होनें पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम को कवर फायर देकर एलओसी में घुसने में मदद की थी। इस हमले में 7 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More