देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक और राजिया को उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया और उसके बाद वह नौकरी करने दुबई चला गया। तीन तलाक की शिकार महिला जनपद के अल्लाहगंज थाना अंतर्गत मोहल्ला पीर गंज निवासी असगर की बेटी राजिया है। असगर ने 8 वर्ष पहले बड़े ही धूमधाम से अपनी बेटी की शादी इसी जनपद के परौर थाना अंतर्गत गणेशा पुर निवासी उस्मान के साथ की थी। 3 वर्ष तक पति पत्नी का रिश्ता ठीक-ठाक चलता रहा इसी दौरान राजिया ने एक दिव्यांग बेटी को जन्म दे दिया।
राजिया बताती है कि दिव्यांग बेटी के जन्म देने के बाद से उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति कहता था कि मेरे यहां लड़के ही पैदा होते हैं तेरे लड़की कैसे हो गई। इसी बीच राजिया ने एक और बेटी को जन्म दे दिया फिर तो उत्पीड़न की इंतेहा हो गई। थाने में पंचायत भी हुई परंतु बात नहीं बनी और राजिया को उसका पिता अपने घर ले आया। राजिया के मुताबिक उसके पति ने बीते दिनों उसे फोन पर तलाक-तलाक-तलाक कह कर उससे पीछा छुड़ा लिया और दुबई नौकरी करने चला गया। साथ ही इंटरनेट कॉल करके वह राजिया से गाली गलौज करता है साथ ही धमकी भी देता है कि अगर उसने तलाक की शिकायत कहीं की तो अंजाम बुरा ही होगा। बेचारी राजिया अपनी दिव्यांग बेटी के साथ अपने पिता के घर रहकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
महेश बाबू ने किया पत्नी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश, कहा- हर दिन को उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद
आठ साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पत्नी को उतारा मौत के घाट