देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चूरू । चूरू में सीआरपीएफ में कार्यरत 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के बीच पहले दोस्ती होने, फिर प्यार होने और अब दोनों के बीच हुई जंग थाने की चैखट तक पहुंच गई है। जो पूरे जिले में इन दिनों चर्चा का विषय है। जहां एक तरफ सीआरपीएफ महिला कांस्टेबल, कांस्टेबल मनवीर सिंह को अपना पति मानते हुए उसकी शादी रुकवाने पर आमादा है। वहीं दूसरी तरफ मनवीर महिला कांस्टेबल को पहले से शादीशुदा बताते हुए उस पर रुपए मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मनवीर सिंह ने सबूत के तौर पर सीआरपीएफ महिला कांस्टेबल के शादीशुदा होने के सबूत पेश किया। तो महिला ने उस पर छह साल तक देहशोषण करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए सादुलपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। बास मुंदी गांव की 26 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने बताया कि सरदारपुरा गांव निवासी कांस्टेबल और वो अजमेर में कार्यरत है। एक ही तहसील के होने के कारण पहले उनमें दोस्ती हो गई और फिर प्यार होने के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन अब शादी के छह साल बाद कांस्टेबल दूसरी शादी करने जा रहा है। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि मनवीर ने धोखे में रखकर उसके वेतन पर चार लाख रूपए का लोन लेकर प्लाॅट खरीदा और अपने नाम करवा लिया और अब मनवीर 22 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गांव सरदारपुरा आ गया। इधर मनवीर का कहना है कि महिला कांस्टेबल की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार है। इसका खंडन पंचायत, समाज और ससुराल पक्ष की ओर से किया जा चुका है। ये महिला समाज और कानून को भ्रमित कर रही है। उसने महिला कांस्टेबल पर उसे ब्लैकमेल करने और परिवार को मानसिक रुप से परेशान करने का आरोप लगाया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
'छठी मैया' गाने को मिल रहे प्यार पर खुश हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- मेकर्स ने हर चीज का रखा ध्यान
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा