BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुले, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दर्शन कर करेंगे पूजा अर्चना

बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुले, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दर्शन कर करेंगे पूजा अर्चनादेहरादून । आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 4.15 बजे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ खुले। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चार धाम यात्रा भी विधिवत शुरू हो गई है। वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी आज बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए जाएंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं। पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही वहां दर्शन किए थे और रूद्राभिषेक भी किया था। साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट भी पहले ही खुल चुके हैं। 

अब यात्री उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा कर सकते हैं। अब आज बद्रीनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज बद्रीनाथ धाम पहुंच दर्शन करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। ज्ञातव्य है कि बद्रीनाथ को विष्णु और लक्ष्मी का प्रिय स्थान माना जाता है। हिंदू धर्म में बद्रीनाथ धाम की बडी मान्यता है। हर साल यहां लाखों की तादाद में भक्त पहुंचते हैं।

6 माह बंद रहते हैं कपाट:

ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड के चारों धाम यानी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 6 माह बंद रहते हैं। दरअसल सर्दियों में भीषण ठंड और बर्फबारी की वजह से बदरीनाथ समेत उत्तराखंड के चारों धाम के दर्शन 6 महीने बंद रहते हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More