देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
झांसी । हम गरीब छात्रायें हैं। किसी प्रकार पढ़ाई कर रही हैं। एक वर्ष बीतने के बाद अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। कई बार इसकी शिकायत समाज कल्याण अधिकारी से की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे परेशान होकर उन्हें यहां तक आना पड़ा हैै। ये कहना है उन छात्राओं का, जो छात्रवृति मिलने की आस में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। झांसी के स्वर्गीय रामस्वरुप यादव स्मृति महाविद्यालय की इन छात्राओं ने शिकायत करते हुए कहा कि इनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और वे बीएड प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। लेकिन अब आर्थिक स्थिति के चलते वे पढ़ नहीं पा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई। इस मौके पर पूजा समाधिया, हिमानी श्रोतिया, मीनू दुबे, नमृता गुप्ता और सुनील कुमार सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पट्टा आवंटन प्रक्रिया की जिलाधिकारी ने ली जानकारी