देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मैनपुरी । समाजवादी पार्टी की हार के लिए पूरी तरह कांग्रेस जिम्मेदार हैं। वरना पार्टी ने प्रदेश में काफी विकास किया था और फिर से सत्ता में आने की संभावना भी थी। लेकिन उन्होंने अपने पुत्र को सत्ता देकर काफी बड़ी गलती की और आज पार्टी हार गई। उन्होंने सपा की हार के लिए खुद को जिम्मेदार बताया और कहा कि यदि अखिलेश के हाथ सत्ता नहीं दी होती तो आज भी सत्ता में समाजवादी पार्टी की सरकार होती। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का। वे रविवार को गुनहेय में समाजसेवी स्वर्गीय रामसिंह और छत्तीसगढ़ में शहीद हुए धर्मेंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथ लिया। नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि झूठे वादे करने वाले भ्रष्टाचारी होते हैं। पीएम मोदी ने भी झूठे वादे कर देश को ठगने का काम किया है। वहीं शिवपाल के शकुनी वाले बयान पर मुलायम सिंह ने कहा कि शकुनी ने शिवपाल को हराने के लिए 52 लाख रुपए तक खर्च किए, लेकिन फिर भी शिवपाल 52 हजार वोटों से जीते। संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को पर्दा नहीं करने की सलाह दी और कहा कि जिन महिलाओं ने पर्दा किया, वे खुद की गंदगी छुपा रही है। इस मौके पर सांसद तेजप्रताप के साथ कई विधायक और सपा नेता भी मंच पर मौजूद रहे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
बिहार : चिराग के लिए जमुई में अपनी पार्टी का 'चिराग' जलाए रखना है बड़ी चुनौती
आम आदमी पार्टी से नहीं संभल रहा है पंजाब, पकड़े जाने पर मजबूरी में हटाया स्वास्थ्य मंत्री को - भाजपा