BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

घटतौली जांचने को पेट्रोल पंपों पर छापा, संचालकों में मचा हड़कंप

घटतौली जांचने को पेट्रोल पंपों पर छापा, संचालकों में मचा हड़कंपझांसी । लखनऊ की तरह बुन्देलखण्ड के झांसी शहर में भी तो कहीं पेट्रोल पम्पों पर गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। यह जानने के लिए आज प्रशासनिक टीम ने शहर के कई पट्रोल पम्पों पर छापा मारा। जिससे पेट्रोल पम्प संचालकों में हड़कम्प मचा रहा। हालांकि इस दौरान उन्हें किसी भी पेट्रोल पम्प पर गड़बड़ी नजर नहीं आई। 

मालूम हो लखनऊ के पेट्रोल पम्पों पर सीबीआई ने छापा मार कार्रवाही करते हुये घटतौली के मामले पकड़े थे। सीबीआई इस कार्रवाही को देखते हुए झांसी जिला प्रशासन भी अपनी कुम्भकर्णीय नींद से जागा और शहर समेत ग्रामीण इलाको के पेट्रोल पम्पों पर छापा मारना शुरु कर दिया। 

आज टीम ने झांसी शहर के नामचीन प्रमोद पेट्रोल पम्प पर छापा मारा। जहां उन्होंने बरीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर शहर में स्थित कई पेट्रोल पम्पों पर छापा मार कर कार्रवाही करते हुये चेतावनी दी। 

टीम इससे पहले रक्सा और मऊरानीपुर इलाके में छापा मारते हुये पेट्रोल पम्प सीज कर चुकी है। फिलहाल अधिकारियों की मानें तो टीम यह लगातार छापेमार कार्रवाही करती रहेगी।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More