देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से बातचीत करने के साथ ही सोनिया गांधी ने इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जद(यू) नेता शरद यादव, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा और आईयूएमएल के कुट्टी से इसको लेकर बातचीत की है और अब सोनिया गांधी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी एकता बनाने के लिए जल्द पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगी।
बताया जा रहा है कि इस दौरान नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की है। पार्टी के एक नेता का कहना है कि राहुल गांधी ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से भी फोन पर बात की है। ममता बनर्जी भी जल्द कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगी। डीएमके नेता स्टालिन भी कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मिल सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि अभी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शुरुआती चर्चा हो रही है। जरूरत पडी तो जल्द सभी नेताओं की एक साथ बैठक हो सकती है। समाजवादी चिंतक मधु लियमे के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव को विपक्षी एकता की अग्निपरीक्षा करार दिया था। उनका कहना था कि विपक्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव में एकजुट रहा तो अगले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की संभावनाएं बढ जाएगीं। इस कार्यक्रम में कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे।
कांग्रेस का एक तबका मानता है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए किसी गैर राजनीतिक व्यक्ति के नाम पर विचार किया जा सकता है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए जद(यू) नेता शरद यादव और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के नाम पर भी चर्चा हुई है। पर शरद पवार के करीबी लोगों को कहना है कि वह चुनाव नहीं लडना चाहते। पार्टी के अंदर कुछ लोगों का कहना है कि सरकार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दूसरा कार्यकाल देने पर तैयार हो तो सहमति बन जाएगी। यदि सहमति नहीं बनी तो प्रणब मुखर्जी चुनाव नहीं लडेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?