BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

AAP में उठापटक के बीच अरविंद केजरीवाल मिले कुमार विश्वास से

AAP में उठापटक के बीच अरविंद केजरीवाल मिले कुमार विश्वास सेनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की आंतरिक लड़ाई अब खुल कर सामने आ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कपिल मिश्रा को जल मंत्री पद से हटा दिया है। इसके साथ ही केजरीवाल ने दो विधायकों को अपने कैबिनेट में शामिल किया है। कपिल को हटाने के बाद केजरीवाल ने राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत के रूप में दो नये मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया।

 

इस घटनाक्रम के बाद आज पार्टी नेता कुमार विश्वास सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कपिल मिश्रा ने कहा कि आप के संस्थापक सदस्यों में रहा हूं, हमेशा पार्टी में रहूंगा...।आपको बता दें कि कुमार विश्वास प्रकरण के बाद आम आदमी पार्टी का यह बड़ा कदम है। कपिल को कुमार विश्वास का करीबी माना जाता है। मालूम हो कि अमानतुल्ला खान को लेकर हुए विवाद में कपिल ने कुमार विश्वास का खुला सपोर्ट किया था। इससे पहले केजरीवाल के घर पर दिल्ली के तमाम विधायकों और जिला प्रभारियों की एक बडी बैठक हुई। बैठक में पार्टी से सस्पेंड अमानतुल्ला खान भी पहुंचे।

 

मंत्री पद से हटाये जाने के बाद कपिल लगातार ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने चर्चित टैंकर घोटाले पर रविवार को बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। वहीं, कुमार विश्वास ने भी एक ट्वीट के जरिये भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने कपिल को पद से हटाने के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More