देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । यूपी सरकार ने पेट्रोल चोरी पक़डने के लिए प्रदेश के सभी 6,600 पेट्रोल पंपों पर रेड करने का फैसला किया है। हाल ही में एसटीएफ ने पेट्रोल पंपों पर कम पेट्रोल डालने के लिए रिमोट कंट्रोल वाली इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाने वाले एक शख्स को पक़डा तो उसने 1,000 चिप लगाना कबूल किया और यह भी बताया कि यूपी के 99 फीसदी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल चोरी करने की चिप लगी हुई है।
बुधवार को एक साथ यूपी के सारे पेट्रोल पंपों पर हर जिले में रेड शुरू हुई। जिला प्रशासन के लोग हर जगह पर जा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर रस्सी लगाकर उनको बंद किया जा रहा है। उनकी जांच हो रही है, क्योंकि सरकार का कहना है कि जितने भी 6,600 पेट्रोल पंप हैं, सभी की जांच होगी। बताते हैं कि जो शख्स चिप लगाने वाला था, उसने यह कहा है कि यूपी के 90 फीसदी पेट्रोल पपों पर पेट्रोल की चोरी होती है।
उसका कहना है कि दिल्ली और देश के दूसरे इलाकों में भी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की चोरी हो रही है। लखनऊ में रेड शुरू हुई तो पहले पेट्रोल पंपों पर ही दो मशीनों में चिप लगी मिली। यहां अब तक 15 पेट्रोल पंपों पर रेड हुई है, जिसमें सभी 15 पंपों में पेट्रोल चोरी पाई गई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश
E20 पेट्रोल के चलते EV और CNG कारों की मांग में बढ़ोतरी, कुछ मॉडल के लिए 168 दिन तक इंतजार
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी