देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जम्मू । मोदी सरकार को अगले महीने पूर 3 साल होने वाले है। इस अवसर पर बीजेपी अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कडी में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज से 95 दिनों के लिए पूरे देश के दौरे पर निकल रहे है। इस दौरान शाह 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने की रणीति बनाएंगे। और साथ ही पार्टी को 2014 में जहां-जहां हार मिली थी वहां-वहां 120 सीट लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
आपको बता दें कि जम्मू के अपने दौरे से एक दिन पहले अमित शाह ने कहा कि वह चुनावी महत्व के हिसाब से दो दिनों तक राज्य में रहेगे। राज्यों को चुनावी महत्व को देखते हुए तीन श्रेणियों में बांटा गया है। उन्होंने कहा, 2014 में हम जिन स्थानों पर हारे थे, वहां के लिए हमने 120 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मेरे दौरे में हमारे संगठन की शक्ति का जायजा लेने पर ध्यान केंद्रित होगा और पूरे देश में विचारधारा और चुनावी अपील के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा। शाह मुख्य तौर पर पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों पर ध्यान दे रहे हैं जहां तीन दिन बिताने के बाद वह कल रात लौटे हैं।
इस दौरान वे राज्य के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका फीडबैक लेंगे और ये भावना पैदा करेंगे की पार्टी नेतृत्व संगठन में हर स्तर पर सबको साथ लेकर चलना चाहता है। शुरुआती कार्यक्रम के दौरान वो जम्मू में दो दिन बिताएंगे, जो कार्यक्रम तैयार किया गया है उसके मुताबिक वो राज्य के पदाधिकारियों के अलावा, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मिलकर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। साथ ही वो इलाके के बुद्धिजीवियों के साथ भी चर्चा करेंगे और मीडिया से भी रूबरू होंगे। आपको बता दें कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में ओडिशा, तेलंगाना, केरल और पश्चिम बंगाल में 102 में से महज चार सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी। उन्होंने संगठन में फेरबदल पर भी संकेत दिए क्योंकि कई पदाधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बन चुके हैं।
बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पंचायत से लेकर नगरपालिका चुनाव होते हुए संसद तक हर चुनाव का संचालन अपने हाथ में रखते हैं। अभी हाल में ही भुवनेश्वर में संपन्न हुए राष्ट्रीय कार्यकारणी में अपने संबोधन में उन्होंने अपनी मंशा और पार्टी के लिए अपनी महत्वाकांक्षा को साफ कर दिया था।
शाह ने कहा है कि पार्टी का स्वर्णिम युग तभी आएगा जब देश के हर राज्य में बीजेपी की सरकार बन जाएगी। राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष की निगाहें अब 2019 पर हैं जब वो फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश की जीत ने शाह को अपने सपने के सच होने के संकेत तो दिए हैं, लेकिन इसके लिए मेहनत अभी से करनी होगी वो जानते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन : इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की छुट्टी, माइक हेसन को कमान
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं