BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुजरात विधानसभा चुनाव: तैयारी में जुटी कांग्रेस, गुजरात दिवस पर जाएंगे राहुल

गुजरात विधानसभा चुनाव: तैयारी में जुटी कांग्रेस, गुजरात दिवस पर जाएंगे राहुलनई दिल्ली । गुजरात में इस वर्ष के अंतिम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है। गुजरात दिवस की स्थापना र्व मई दिवस के मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात जा रहे है। राहुल गांधी दक्षिण गुजरात के डेडियापाडा इलाके से विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पार्टी की ओर से चुनावों को बाकायदा शंखनाद कर सकते है। 

माना जा रहा है कि गुजरात कांग्रेस इन दिनों अपनी पार्टी उपाध्यक्ष के आयोजन की तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हुई है। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार वहां जाकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

आपको बता दें कि गुजरात कांग्रेस ने पूरे सोच-विचार के बाद डेडियापाड़ा में राहुल की रैली करने की योजना बनाई है। दरअसल, यह इलाका आदिवासी बहुल है। परंपरागत तौर पर आदिवासी कांग्रेस के साथ ही रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में बीजेपी ने कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाई और आदिवासी कांग्रेस से छिन लिए है। अपने से दूर गए आदिवासियों को अपनी ओर वापस लाने के लिए कांग्रेस ने राज्य में आदिवासी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। डेडियापाड़ को चुनने के पीछे एक वजह यह भी है कि आसपास के नर्मदा, तापी, दाहोद, छोटा उदयपुर जैसे जिलों में खासी तादाद में आदिवासी रहते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे सब बड़ी तादाद में यहां पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दिसंबर में होने वाले चुनाव के मद्देनजर लगभग हर महीने अपने गृह राज्य जाने की योजना बनाई है। कांग्रेस की नजर वहां आदिवासी तबके के साथ-साथ दलित व पटेल समुदाय पर भी है। दरअसल, वहां के दलित व पटेल समुदाय में बीजेपी के प्रति नाराजगी है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More