देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । राजीव राय भटनागर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आरके पचनंदा को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का डीजी नियुक्त किया गया है।
भटनागर 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख के पद पर तैनात थे। 28 फरवरी के बाद से सीआरपीएफ का कोई नियमित डीजी नहीं था।
खास बात है कि सीआरपीएफ ही देश में एंटी-नक्सल ऑपरेशन्स की अगुवाई करता है। इसी साल फरवरी में दुर्गा प्रसाद के रिटायर होने के बाद से सीआरपीएफ बिना किसी नेतृत्व के लाल आतंक के खिलाफ लडाई लडता रहा है। सरकार ने अब तक नियमित महानिदेशक की नियुक्ति नहीं की थी। इस बीच, देश का सबसे बडा अर्धसैनिक बल इस अवधि के दौरान दो बडे हमलों में अपने 38 जवानों को खो चुका है।
बीती 28 फरवरी को के दुर्गा प्रसाद के सीआरपीएफ महानिदेशक के पद से रिटायर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त महानिदेशक सुदीप लखटकिया को बल के प्रमुख पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।
आरके पचनंदा को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का डीजी नियुक्त किया गया है। बंगाल काडर के पचनंदा 1983 बैच के अधिकारी हैं। वह 30 जून को वर्तमान महानिदेशक के रिटायर होने के बाद पद संभालेंगे। बीते 11 मार्च को छत्तीसगढ के सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 13 जवान शहीद हुए थे, जबकि इसी बल ने सोमवार को सुकमा में ही नक्सली हमले में अपने 25 जवान खो दिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गुजरात का कच्छ हो या लद्दाख का हॉट स्प्रिंग CRPF जवानों की वीरता की अद्भुत मिसाल
पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार निर्वाचन आयुक्त बने
राजीव गांधी के हत्या की दोषी नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, साथी कैदी के साथ हुआ था झगड़ा