BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

महिला व बाल अपराधों को पनपने नहीं दिया जाएगा : एस पी नाजनी

महिला व बाल अपराधों को पनपने नहीं दिया जाएगा : एस पी नाजनीमेवात । जिले में किसी भी गौपालक को इधर से उधर गाय ले जाने के लिए को पुलिस द्वारा किसी को भी नाजयज परेशान नहीें किया जाएगा लेकिन गौतश्करो के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी। 

विभाग में भ्रष्टाचार को फैला रही काली भेड़ या तो सुधर जाए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें,जिले में बढ़ रही वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदार माना जाएगा,अपराध को रोकने के लिए इंर्फोमरों का सहयोग लिया जाएगा। महिला व बाल अपराधों को किसी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा। जा मेवात एस पी नाजनीन भसीन मंगलवार को अपने कार्यालय में आमजन को संबोधित कर रही थी। 

मेवात एस पी नजनीन भसीन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में आपसी सदभाव व शांति कायम रखना है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह ओवरलोड डम्परों तथा अवैध खनन व गौकशी को पूरी तरह से रोकने के लिए जिले की सीमा पर नए नाकों सहित चौक्सी बढ़ाए,उन्होंने कहा कि जनता व पुलिस के बीच मधूर संबंध बनाए जाएंगे,जिले मे अपना हित साधने के लिए झूठे मुकदमें दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पक्षपात करने के बजाए कानून के रूप में काम करेगी। अपराधियों से सख्ती से निबटा जाएगा। आमजन में विश्वास-अपराधियो में भय के साथ काम करेगी। पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग के उच्चधिकारियों से संर्पक किया जा रहा है। पुलिस कर्मीयों को लगन से काम कराने के लिए और अधिक सुविधा दी जाएगी। विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में आमजन मेरा साथ दें,क्योंकि भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा आमजन प्रभावित होता है। इसलिए आमजन भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। 

भसीन ने कहा कि 100नम्बर को तुरंत शुरू कर उसपर आनी वालों कालों का ब्यौरा रिकार्ड किया जाए,जिसे समय-समय पर जांचा जा सके। जिले में याता-यात को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए ट्रैफिक लाईटों का प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद थे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More