BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लखनऊ : पेट्रोल पंपों पर एसटीएफ के छापे, ‘चिप’ लगा कर रहे थे ‘चोरी’

लखनऊ : पेट्रोल पंपों पर एसटीएफ के छापे, ‘चिप’ लगा कर रहे थे ‘चोरी’लखनऊ । यूपी में जब से नई सरकार बनी तब से लगातार एक्शन में नजर आ रही है। योगी सरकार ने बीती रात एक दर्जन से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर छापे मारी की। यूपी एसटीएफ की टीम ने लखनऊ के कई पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। जांच में पता चला कि पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों से पैसे पूरे लिये जाते थे, लेकिन पेट्रोल कम दिया जाता था। एसटीएफ ने इस मामले में कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर जब एसटीएफ की टीम पहुंची तो वहां हडक़ंप मच गया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने अपनी तरफ से होशियारी दिखाने की कोशिश की, लेकिन एसटीएफ की टीम उससे ज्यादा होशियार निकली। पेट्रोल की जांच की गई तो पता चला कि एक लीटर पेट्रोल में 50 मिली लीटर तेल कम दिया जा रहा है। अब एसटीएफ के सामने चुनौती थी उस डिवाइस को तलाशने की जिसके जरिए पेट्रोल में हेराफेरी की जा रही थी। एसटीएफ और दूसरे विभागों की मेहनत रंग लाई और आखिरकार टीम के हाथ वो चिप लग लग गया जिसको लगाकर पेट्रोल पंप के मालिक ग्राहकों को चूना लगाते थे।

एसटीएफ की टीम को सात पेट्रोल पंप ऐसे मिले जहां इस तरह की डिवाइस लगाकर पेट्रोल की चोरी की जा रही थी। इस डिवाइस की खासियत है कि इससे होनेवाली चोरी का पता ग्राहक को नहीं लगता है। ग्राहक को बोर्ड पर उतना ही लीटर पेट्रोल दिखेगा जितने का उसने भुगतान किया है। लेकिन, असल में उसकी गाड़ी में उतना ही तेल आयेगा जितना ये डिवाइस चाहेगा।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More