देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । शिवसेना ने मंगलवार को किसानों की खुदकुशी के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिन वह भी आकस्मिक मौत मरेगी। शिवसेना ने आरोप लगाया कि वह (राज्य सरकार) इन मौतों को आकस्मिक करार दे रही है। बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने कहा कि यही रवैया जारी रहा तो राज्य सरकार भी एक दिन आकस्मिक मौत मरेगी।
पार्टी के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में शिवसेना ने कहा, मुख्यमंत्री ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम मी मुख्यमंत्री बोल्तोय में योजनाओं की घोषणा की जो धूल उ़डाई है वह पिछले 25 सालों से उड रही है और जब तत्कालीन (कांग्रेस-एनसीपी) सरकार ऎसे ही दावे कर रही थी तब विपक्ष का हिस्सा रहे देवेंद्र फडणवीस किसानों के लिए ऋण माफी की मांग कर रहे थे।
कहा गया कि अगर वह खुद को गंभीरता से लेते हैं और खुद को वही शख्स मानते हैं जो वह पहले थे तो फडणवीस को अब पूरी ऋण माफी देनी होगी, जैसी कि उन्होंने पहले मांग की थी। शिवसेना ने दावा किया कि रोजाना 5-10 किसान खुदकुशी कर रहे हैं और यह संख्या इस महीने 100 से ज्यादा हो चुकी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान
GDP में तेजी से हो रही वृद्धि रुपये की गिरावट और बेरोजगारी को नहीं छिपा सकती : शिवसेना (यूबीटी)
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'