BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अंबेडकर शोभायात्रा पर पथराव,कमिश्नर की ग़ाडी तो़डी

अंबेडकर शोभायात्रा पर पथराव,कमिश्नर की ग़ाडी तो़डीसहारनपुर । यूपी के सहारनपुर से सटे सडक दूधली गांव में बीजेपी की ओर से गुरूवार को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के विरोध में दूसरे संप्रदाय के लोग उतर आए। दोनों पक्षों में टकराव होने पर जबरदस्त पथराव हुआ। बीजेपी का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, बीजेपी सांसद और देवबंद से बीजेपी विधायक मौके पर पहुंचे। पथराव में कमिश्नर की गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी। हालांकि समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। दोपहर सवा दो बजे तक तनातनी बनी हुई थी और रूक-रूककर पथराव जारी था। बीजेपी इस बार डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर जगह-जगह शोभायात्राएं निकाल रही है। सडक दूधली में गुरूवार को शोभायात्रा निकाली जा रही थी। 

 

दोपहर में दूसरे संप्रदाय के लोगों ने इस पर एतराज जताया और शोत्रायात्रा नहीं निकालने देने का ऎलान कर दिया। इधर, बीजेपी शोभायात्रा निकालने पर अडी थी। दोनों संप्रदायों के बीच टकराव की नौबत आ गई। इसी दौरान पथराव शुरू हो गया। इससे वहां भगदड मच गई। हिंसा पर उतारू भीड ने कई वाहन तोड डाले। सडक पर पत्थर ही पत्थर नजर आने लगे। बीजेपी का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी की। 

शोभायात्रा के साथ काफी संख्या में पुलिस बल था,इसके बावजूद वह स्थिति पर काबू नहीं पा सका। सूचना पर कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसएसपी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सांसद राघवलखनपाल और देवबंद विधायक ब्रजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अडे थे। थो़डी देर रूककर शोभायात्रा दोबारा निकालने की तैयारी की गई तो फिर पथराव शुरू हो गया।

इस बार हुए पथराव में कमिश्नर की गाडी क्षतिग्रसत हो गई। भीड ने कई दुकानों में आग लगा दी। हालांकि इन पर तत्काल ही काबू पा लिया गया है। दोपहर समाचार लिखे जाने तक रूक-रूककर पथराव हो रहा था और स्थिति तनावपूर्ण थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More