देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट किया है कि भारत में भी 9/11 जैसी वारदात को दौहराने की फिराक में है आतंकी। खूफिया सूचना मिलने के बाद मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई हवाई अड्डों पर जबरदस्त सुरक्षा देखी जा रही है। इस बीच देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर एक विदेशी नागरिक को सैटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
रविवार की सुबह तीनों शहरों के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा एजेंसियों की कुछ ऐसी हलचल देखी गई जो आम दिनों से हटकर थी। चेन्नई हवाई अड्डे में सुरक्षा को सात गुना बढ़ा दिया गया है। मुंबई और हैदराबाद में भी सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और विशेष दल के दस्ते तलब किए गए हैं। तीनों हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ के जवान हथियारों के समेत गश्त लगा रहे हैं। चेन्नई में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में गेस्ट एंट्री पर रोक लगाई गई है। मुसाफिरों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। खबरों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को आतंकियों के हाइजैक प्लान की जानकारी मिली थी। जानकारी के मुताबिक आतंकी मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद से एक साथ प्लेन कब्जे में करने की फिराक में हैं। इसके लिए बाकायदा 23 आतंकियों की टीम बनाई गई है। खबरों के मुताबिक एजेंसियों को एक ऐसी महिला ने ई-मेल किया जिसने 6 लडक़ों को साजिश के बारे में बात करते सुना था। खबर मिलने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा समन्वय समिति ने बैठक की है। आपको बता दें कि मुंबई में पहले से ही काउंटर टेररिजम कंटिजेंसी प्लान एक्टिव है, लेकिन हैदराबाद और चेन्नई में इसे लागू करने की तैयारियां चल रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर
बिहार : गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने की आशंका, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट