BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गर्मी का कहर : दोपहर में भट्टी की तरह तपने लगी सडक़

गर्मी का कहर : दोपहर में भट्टी की तरह तपने लगी सडक़चूरू । जनपद में भीषण गर्मी का सिलसिला पिछले चार दिनों से जारी है। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच जाने के बाद जिले में गर्मी का कहर एक बार फिर तेज हो गया है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार सुबह 8 बजे से ही सूर्यदेव के तीखे तेवर रहे। रविवार 11 बजे ही पारा 42 डिग्री चला गया, वहीं दोपहर दो बजे 44.4 डिग्री तक पारा पहुंच गया। 

चूरू में रविवार का दिन इस गर्मी के मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। करीब 11 बजे शुरू हुई तल्ख गर्मी के कारण दोपहर में शहर की सडक़ें भट्टी सी तपने लगीं। सडक़ों पर कोलतार भी पिघला नजर आया। दोपहर में जरूरी कामों से घरों से निकले लोगों को मुंह पर कपड़ा लपेटना पड़ा। प्यास के मारे लोग जूस की थडिय़ों पर हलक तर करते नजर आए। सबसे व्यस्ततम सडक़ स्टेशन रोड पर भी लोगों का आवागमन नाम मात्र का रहा। लोगों का कहना है कि एसी, कूलर जैसी हवा दे रहे हैं तो कूलर पंखों जैसी और पंखों का तो औचित्य ही नहीं रह गया। रात-दिन के तापमान में हो रही निरंतर बढ़ोतरी से आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। दिन में जहां लू के थपेड़ों और आग उगलते सूरज ने परेशान कर रखा है, वहीं रात को बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती भी परेशानी का सबब बनी हुई है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More