BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगाहिसार । ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदक अब स्वयं ई-दिशा केन्द्र मेें आकर अपनी फाईल ऑनलाइन तैयार करवा सकते हैं। इसके लिए सभी ई-दिशा केन्द्रों में सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां पर कर्मचारी आवेदकों को लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी देगा और फाईल को ऑनलाइन तैयार करवाएगा। 

यह जानकारी एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने लघु सचिवालय स्थित प्रशासनिक भवन के बैठक कक्ष में हांसी, नारनौंद, बरवाला व हिसार मंडल के सम्बन्धित ऑपरेटरों व क्लर्कों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हाथ से भरे आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। इसके लिए आवेदक को स्वयं ई-दिशा केन्द्र में फार्म को ऑनलाइन भरवाना होगा। इसके अलावा आवेदक वेबसाईट पर जाकर स्वयं भी फार्म भरकर ला सकता है। लोगों की सुविधा के लिए ई-दिशा केन्द्र में सुविधा केन्द्र बनाए गए है, जहां पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो ड्राइविंग लाइसेंस की फाईल ऑनलाइन तैयार करेगा और आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से देगा। उन्होंने उपस्थित क्लर्कों व ऑपरेटरों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हाथ से लिखा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और ना ही कोई बाहर की फाईल स्वीकार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुविधा केन्द्र पर बैठा ऑपरेटर आवेदक से सम्बन्धित दस्तावेजों की पूरी जानकारी लेकर ही आवेदन ऑनलाईन करेगा। इसके बाद प्रिंट निकालकर आवेदक को फाईल वापिस देगा, जिसे आवेदक फाईल को लेकर सम्बन्धित लाइसेंस क्लर्क के पास वेरीफाई के लिए जाएगा। क्लर्क द्वारा फाईल को वेरीफाई करने उपरान्त आवेदक स्वयं दोबारा ई-दिशा केन्द्र में आकर अपनी फीस जमा करवाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन पंजीकरण के लिए फाईल सुविधा केन्द्र पर ही उपलब्ध होगी। फाइल पर सम्बन्धित कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची अंकित रहेगी। इसके अलावा सुविधा केन्द्र पर भी ऑपरेटर अपनी सुविधा के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों की सूची चश्पा करें।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More